Xiaomi ने लॉन्च किया डिस्प्ले और 3D फेस अनलॉक सिस्टम वाला स्मार्ट डोर लॉक, जानें कीमत

Xiaomi Smart Door Lock 2 Pro में एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कैट-आई डिस्प्ले स्क्रीन है, जो यूजर्स को दरवाजे के अंदर से कमरे के बाहर की स्थितियों को देखने की अनुमति देती है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2024 21:34 IST
ख़ास बातें
  • Smart Door Lock 2 Pro को चीन में कीमत 2,299 CNY (करीब 30,000 रुपये) है
  • यह फिलहाल JD.com पर खरीद के लिए उपलब्ध है
  • Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक 2 प्रो एक डुअल-बैटरी सिस्टम का उपयोग करता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने स्मार्ट डोर लॉक लॉन्च किया है, जो 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट फेस अनलॉक फीचर लेकर आता है। Xiaomi Smart Door Lock 2 Pro के नाम से कंपनी के घरेलू बाजार में पेश किए गए इस डोर लॉक में बाहरी निगरानी के लिए 160º अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा के साथ एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कैट-आई डिस्प्ले मिलता है। इसमें पारंपरिक मैकेनिकल की एक्सेस के साथ-साथ फेस रिकग्निशन, फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, ब्लूटूथ और एनएफसी अनलॉकिंग ऑप्शन शामिल हैं। डिवाइस Xiaomi के नॉयस कम करने वाले लॉक बॉडी का उपयोग करता है, जो रियलटाइम मॉनिटरिंग के लिए कई सेंसर से लैस है। यह डुअल-बैटरी सिस्टम पर काम करता है, जिसमें 5,000mAh लिथियम बैटरी के साथ चार ड्राई-सेल बैटरी शामिल है, जो कुल आठ महीने तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। स्मार्ट डोर लॉक बैटरी खत्म होने पर आपातकालीन अनलॉकिंग के लिए टाइप-सी केबल के जरिए पावर बैंक कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Smart Door Lock 2 Pro को चीन में 2,299 युआन (करीब 30,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है और गिज्मोचाइना के अनुसार, यह फिलहाल JD.com पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक 2 प्रो एक डुअल-बैटरी सिस्टम का उपयोग करता है, जिसमें 5,000mAh की लिथियम बैटरी और चार ड्राई-सेल बैटरी शामिल है। कंपनी का कहना है कि ये सिस्टम कुल आठ महीने की बैटरी लाइफ दे सकता है। लिथियम बैटरी चार महीनों के लिए कैट-आई और फेस रिकग्निशन को पावर दे सकती है, जबकि ड्राई-सेल बैटरी समान अवधि के लिए फिंगरप्रिंट और पासवर्ड अनलॉकिंग को पावर दे सकती है। बैटरी के 10 प्रतिशत पर पहुंचने पर पावर सेविंग मोड अपने आप स्विच हो जाता है। जब लिथियम बैटरी पूरी तरह से समाप्त हो जाती है, तो डिवाइस अपने आप ड्राई बैटरी सेटअप में ट्रांफर हो जाता है। इसे यूजर टाइप-सी केबल के जरिए पावर बैंक से भी चार्ज कर सकते हैं।

इसमें एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कैट-आई डिस्प्ले स्क्रीन है, जो यूजर्स को दरवाजे के अंदर से कमरे के बाहर की स्थितियों को देखने की अनुमति देती है। अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैट-आई कैमरा में 160º फील्ड रेंज है और यह असामान्य गतिविधि का पता लगाने और मालिक को नोटिफिकेशन भेजने सहित कई काम कर सकता है। Xiaomi ने बताया कि स्क्रीन का डिजाइन स्क्रीन स्पीकर, टीवी या अन्य गैजेट की तुलना में अधिक आकर्षक है।
Advertisement

Xiaomi Smart Door Lock 2 Pro दस अनलॉकिंग ऑप्शन से लैस है, जिसमें चेहरा पहचानना, फिंगरप्रिंट पहचानना, ब्लूटूथ, Xiaomi मोबाइल फोन, Xiaomi Watch, एन्क्रिप्टेड NFC डोर कार्ड और मैकेनिकल चाभी आदि शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.