Xiaomi का AI 4K स्मार्ट कैमरा देगा 'बच्चे के रोने का अलर्ट', दूर बैठे घर में पालतू कुत्ते-बिल्ली पर रखें नजर!

कैमरा में शाओमी की इन-हाउस MJA1 AI चिप लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 10:02 IST
ख़ास बातें
  • कैमरा में 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है
  • इसमें 4K सर्विलांस मिल जाता है
  • HDR सपोर्ट भी है जो चुनौतीपूर्ण लाइट कंडीशन में भी काम करता है

Xiaomi Smart Camera 4 में 8 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है जो कि कंपनी का लेटेस्ट Smart Camera 4 है। इसमें 4K सर्विलांस मिल जाता है यानी वीडियो क्वालिटी एकदम क्लियर! कंपनी ने इसमें कई तरह के प्राइवेसी फीचर्स दिए हैं। यह HyperOS के साथ काम करता है। Xiaomi Smart Camera 4 में 8 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है। कैमरा में 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें HDR सपोर्ट भी है जो चुनौतीपूर्ण लाइट कंडीशन में भी इमेज बैलेंस करता है। कैमरा में शाओमी की इन-हाउस MJA1 AI चिप लगी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Smart Camera 4 Price

Xiaomi Smart Camera 4 को कंपनी ने चीन में पेश किया है। कैमरा की कीमत 249 युआन (लगभग 3,000 रुपये) है। इसके साथ कंपनी ने स्पेशल ऑफर भी दिया है। अर्ली बर्ड्स को कैमरा के साथ 64GB microSD कार्ड भी दिया जाएगा। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi Smart Camera 4 Specifications

Xiaomi Smart Camera 4 में 8 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है। कैमरा में 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें HDR सपोर्ट भी है जो चुनौतीपूर्ण लाइट कंडीशन में भी इमेज बैलेंस करता है। कैमरा में शाओमी की इन-हाउस MJA1 AI चिप लगी है। यह चिप पावरफुल बताई गई है और ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस से लैस है। यह इंसानों की पहचान कर सकती है, पालतू जानवरों को ट्रैक कर सकती है, बच्चे के रोने का अलर्ट दे सकती है। साथ ही अजीब तरह की आवाजों को भी पहचान सकती है। 

लो-लाइट वातावरण के लिए कैमरा में 940nm इंफ्रारेड फिल लाइट सपोर्ट इसमें दिया गया है जो 10 मीटर तक नाइट विजन दे सकता है वो भी बिना विजिबल रेड लाइट के। इसमें बेहद सेंसिटिव सेंसर लगा है जो कलर कैप्चर डिम लाइट में भी अच्छे से परफॉर्म कर सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए Smart Camera 4 में डुअल बैंड Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। इसमें टू-वे ऑडियो का सपोर्ट है और बिल्ट-इन नॉइज रिडक्शन भी है। इसके माध्यम से आप दूर बैठे भी घर से कनेक्ट हो सकते हैं। अपने पालतू जानवर को आवाज दे सकते हैं। कैमरा में 360° हॉरिजॉन्टल और 109° वर्टीकल रोटेशन मिलती है। इसकी मूवमेंट को यूजर मेन्युअली भी कंट्रोल कर सकता है। 

इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है। HyperOS Connect ईकोसिस्टम सपोर्ट होने के कारण यह शाओमी स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। XiaoAi के माध्यम से इसमें वायस कमांड भी दी जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर
  2. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  3. मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा Moltbook, ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां AI बॉट्स करते हैं बात, इंसान नहीं कर सकते पो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  2. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  3. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  4. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  5. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
  6. WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
  7. U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. WhatsApp, Facebook पर स्कैम से होगा बचाव, Meta ने नए स्कैम डिटेक्शन टूल किए लॉन्च
  9. यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
  10. LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.