Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 17:33 IST
ख़ास बातें
  • कैमरा 12X हाईब्रिड जूम को सपोर्ट करता है।
  • दूर की वस्तुओं की गतिविधि यह बखूबी कैप्चर कर सकता है।
  • इसमें फुल कलर नाइट विजन और 10 इंफ्रारेड फिल लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Smart Camera 4 Max AI जूम एडिशन एक इनडोर स्मार्ट कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट लॉन्च हुए होम सिक्योरिटी कैमरा के लिए क्राउडफंडिंग शुरू कर दी है। शाओमी ने हाल ही में Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition को मार्केट में लॉन्च किया था। यह कैमरा अब क्राउडफंडिंग अभियान के तहत खरीद के लिए उपलब्ध है। कैमरा में डुअल कैमरा सिस्टम है। इसमें एक 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें 6P ऑप्टिकल स्ट्रक्चर दिया गया है। साथ ही ऑटोफोकस भी है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है जिसमें 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi Smart Camera 4 Max Price

Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom एडिशन की कीमत 799 युआन (लगभग 10,800 रुपये) है। कैमरा का रिटेल प्राइस 999 युआन (13,500 रुपये) है। इसे कंपनी के Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Smart Camera 4 Max Features

Xiaomi Smart Camera 4 Max AI जूम एडिशन एक इनडोर स्मार्ट कैमरा है। कंपनी ने इसमें दो कैमरा इस्तेमाल किए हैं। एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें f/1.6 अपर्चर के साथ 6P ऑप्टिकल स्ट्रक्चर दिया गया है। यह ऑटोफोकस के साथ आता है। इसमें 8mm फोकल लेंथ दी गई है जिससे यह डिटेल में क्लोजअप कैप्चर कर सकता है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है जिसमें 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। इसमें 2.8mm की फोकल लेंथ दी गई है। इसमें फुल कलर नाइट विजन और 10 इंफ्रारेड फिल लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है। 

कैमरा 12X हाईब्रिड जूम को सपोर्ट करता है और 3X लॉसलैस जूम को सपोर्ट करता है। यानी दूर की वस्तुओं की गतिविधि यह बखूबी कैप्चर कर सकता है। इसका एडवांस ISP सेंसर लो-लाइट में भी बेहतर परफॉर्म करता है जो इमेज की क्लियरिटी को बढ़ाता है। कंपनी ने इसमें AI फीचर्स का समावेश किया है जिससे यह बच्चों, बूढ़ों, पालतू जानवरों की एक्टिविटी को भी मॉनिटर कर सकता है। इसमें इतनी क्षमता है कि यह पता लगा लेता है कि बच्चा पढ़ रहा है या कहीं अन्य गतिविधियों में व्यस्त है। कैमरा में क्वाड कोर AI प्रोसेसिंग चिप है। इसमें डुअल माइक्रोफोन हैं और बड़ा स्पीकर है जिससे यह टू-वे वॉयस कम्युनिकेशन कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और HyperOS Connect का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें 256GB तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  2. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  4. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  5. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  2. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  3. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  4. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  6. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  7. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  8. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.