शाओमी की वैलेंटाइन डे सेलः ये प्रोडक्ट मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 फरवरी 2017 10:33 IST
ख़ास बातें
  • सेल शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर आयोजित की जा रही है
  • शाओमी ने सेल में कई एक्सेसरी प्रोडक्ट को सस्ते में उपलब्ध कराया है
  • शाओमी मी एयर प्यूरिफायर को 12,298 रुपये में बेचा जा रहा है
वैलेंटाइन डे के मौके को टेक्नोलॉजी कंपनियां भी भुनाने का मौका नहीं छोड़ना चाहती। सैमसंग, मोटोरोला और कई ई-कॉमर्स साइट के बाद चीन की कंपनी शाओमी ने वैलेंटाइन सेल का आयोजन किया है। यह सेल शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर आयोजित की जा रही है।

शाओमी ने सेल में कई एक्सेसरी प्रोडक्ट को सस्ते में उपलब्ध कराया है। शाओमी मी एयर प्यूरिफायर को 12,298 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस पर 200 रुपये की छूट है। इस कीमत में ग्राहकों को एक फिल्टर भी प्यूरिफायर के साथ मिलेगा। वहीं, 20000 एमएएच का पावर बैंक 1,699 रुपये में उपलब्ध है। यह डुअल यूएसबी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

दूसरी तरफ, शाओमी मी बैंड 799 रुपये में बिक रहा है। मी ब्लूटूथ स्पीकर 1,999 रुपये में उपलब्ध है। सेल्फी के दीवाने मी सेल्फी स्टिक को 699 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, मी वीआर प्ले 999 रुपये में बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि यह सेल 14 फरवरी को 10 बजे शुरू हुई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि सेल में खऱीदारी करने वाले पहले 1000 ग्राहकों को एक मी का कीचेन मुफ्त में मिलेगा।

दूसरी तरफ, वैलेंटाइन डे के मौके पर कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट और कंपनियां ऑफर के साथ-साथ अपने प्रोडक्ट पर छूट दे रही हैं। इन कंपनियों में ऐप्पल, मोटोरोला और अमेज़न जैसी कंपनियां शुमार हैं।
Advertisement

ऐप्पल ने आईफोन 5एस स्मार्टफोन पर छूट देने के लिए एचडीएफसी बैंक के  साथ साझेदारी की है। कंपनी, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ आईफोन 5एस खरीदने पर कैशबैक ऑफर दे रही है।
Advertisement

मोटोरोला ने भी अपने प्रोडक्ट के लिए वैलेंटाइन डे ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी 14 फरवरी से पहले अमेज़न, फ्लिपकार्ट या रिटेल स्टोर से मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो मॉड्स, मोटो एम, मोटो जी4 प्ले, मोटो ई3 पावर और मोटो एक्स फोर्स खरीदने पर दो पीवीआर टिकट मुफ्त दे रही है। मुफ्त टिकट पाने के लिए ग्राहकों को कंपनी के ट्विटर हैंडल पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए इनवॉयस भेजना होगा

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Sale, Xiaomi Valentine Day Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.