Xiaomi ने लॉन्च की Mijia वॉशिंग मशीन प्रो, जिद्दी दागों को करेगी दूर, पूरे घर के कपड़े एक साथ धो पाएंगे

Xiaomi ने चीनी बाजार में एक नई वॉशिंग मशीन Mijia Washing Machine Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Washing Machine Pro में 1200 आरपीएम इन्वर्टर मोटर है।
  • Mijia Washing Machine Pro में 12 किलो की धुलाई की क्षमता है।
  • Mijia Washing Machine Pro में ड्यूल स्मार्ट डिस्पेंसिंग सिस्टम है।

Xiaomi Mijia Washing Machine Pro में 12 किलो की क्षमता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में एक नई वॉशिंग मशीन Mijia Washing Machine Pro को लॉन्च कर दिया है। इस सुपर इलेक्ट्रोलाइिसस स्मार्ट डोजिंग वॉशर ड्रायर की क्षमता 12 किलोग्राम है। इस में 1200 आरपीएम इन्वर्टर मोटर है। यह वॉशिंग मशीन 12 किलो तक वॉश की क्षमता प्रदान करती है, जिसके साथ ड्राई के लिए 9 किलो की क्षमता है। यहां हम आपको Mijia Washing Machine Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Mijia Washing Machine Pro Price

Xiaomi Mijia Washing Machine Pro की कीमत 2,999 yuan (लगभग 38,764रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो इस वॉशिंग मशीन की बिक्री 16 जनवरी को रात 8 बजे से JD.com और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। 

Advertisement

Xiaomi Mijia Washing Machine Pro Specifications

Xiaomi Mijia Washing Machine Pro में 1200 आरपीएम इन्वर्टर मोटर है। इसमें 12 किलो की धुलाई और 9 किलो की सुखाने की क्षमता है। इसके जरिए सर्दियों की जैकेट, बिस्तर और जींस जैसे भारी कपड़े वॉश किए जा सकते हैं। यह वॉशर 1.3 का वॉश रेशियो प्रदान करता है। हायर रेशियो कम धुलाई में बेहतर दाग हटाने में मदद करता है। इस मशीन में अपनी स्पेशल सुपर इलेक्ट्रोलाइसिस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। यह सिस्टम इलेक्ट्रोलाइसिस के जरिए जनरेट एक्टिव ऑक्सीजन का उपयोग दाग हटाने, कपड़ों को सफेद करने और रंग निकलने को कम करने के लिए करता है। यह टेक्नोलॉजी तेल, खून, सोया सॉस और जूस समेत 20 से ज्यादा तरीके के दागों को हटा सकती है।


यह वॉशिंग मशीन हाई हाई तापमान स्टीम और ठंडे पानी के इलेक्ट्रोलाइसिस का उपयोग करके ड्यूल स्टरलाइजेशन की सुविधा प्रदान करती है। यह 99.999% जीवाणु, 99.999% विषाणु और 100% माइट्स को खत्म कर देती है। Xiaomi का कहना है कि यह सिस्टम बच्चों के कपड़ों और अंडरगारमेंट्स आदि के लिए उपयुक्त है। यह मशीन 31 वॉश और केयर मोड प्रदान करती है, जिनमें ऊन, डाउन जैकेट, स्टीम रिफ्रेश, लाइट ड्राई क्लीनिंग और फ्रेगरेंस केयर के लिए स्पेशल प्रोग्राम शामिल हैं। इसमें 12 मिनट का क्विक वॉश ऑप्शन भी उपलब्ध है। ड्राई करने के दौरान यह 55°C से 65°C के तापमान रेंज में काम करती है और कपड़ों की कोमल रखने के लिए हाई एयरफ्लो का उपयोग करती है।

Advertisement

Xiaomi ने एक ड्यूल स्मार्ट डिस्पेंसिंग सिस्टम भी शामिल किया है जो कि डिटर्जेंट और सॉफ्नर या डिसइंफेक्टेंट को एक महीने तक स्टोर कर सकता है। यह वॉशिंग मशीन HyperOS Connect को सपोर्ट करती है। यह Mi Home ऐप के साथ-साथ Xiaomi स्मार्ट स्पीकर के जरिए कंट्रोल हो सकती है। यह रिमोट स्टार्ट, स्मार्ट शेड्यूलिंग, ओटीए अपडेट और रीयल-टाइम स्टेटस मॉनिटरिंग की सुविधा प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  2. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  3. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  4. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  5. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  6. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  9. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  10. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.