Xiaomi ने 180 दिन बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया Mijia Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश, जानें कीमत और फीचर्स

यह वाटरप्रूफ है और IPX8 रेटिंग के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2024 18:58 IST
ख़ास बातें
  • इस टूथब्रश में कलर डिस्प्ले दिया गया है।
  • इमसें 6-एक्सिस मोशन सेंसर लगे हैं।
  • यह वाटरप्रूफ है और IPX8 रेटिंग के साथ आता है।

Mijia Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश में चार क्लीनिंग मोड कंपनी ने दिए हैं

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro है। इस टूथब्रश में कलर डिस्प्ले दिया गया है। यह वाटर प्रूफ है और IPX8 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 180 दिन की बैटरी लाइफ का दावा कंपनी ने किया है। इमसें 6-एक्सिस मोशन सेंसर लगे हैं जो ब्रश के एंगल और पोजीशन का पता लगा लेते हैं। यह ई-ब्रश इंटेलिजेंट वाइब्रेश टेक्नोलॉजी से लैस है जो बेहतर डेंटल केयर देता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro price

Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro को कंपनी इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत 199 युआन (लगभग 2300 रुपये) में लॉन्च (via) किया है। इसे कंपनी के ऑफिशियल स्टोर से खरीदा जा सकता है। 
 

Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro Specifications

Mijia Sonic Vibration Electric Toothbrush Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें एडवांस्ड वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी कंपनी ने दी है जो यूजर को एक पर्सनलाइज्ड डेंटल केयर देता है। इसमें डुअल वाइब्रेशन एंगल हैं और यह 20° तक स्विंग हो सकता है। इसमें सोनिक मोटर लगी है जो स्टेबल पावर सप्लाई देती है। 

Mijia Sonic टूथब्रश में कंपनी द्वारा कलर डिस्प्ले दिया गया है। यह वाटर प्रूफ है और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 180 दिन की बैटरी लाइफ का दावा कंपनी ने किया है। इमसें 6-एक्सिस मोशन सेंसर लगे हैं जो ब्रश के एंगल और पोजीशन का पता लगा लेते हैं। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक टूथब्रश में चार क्लीनिंग मोड दिए हैं जिसमें सेंसिटिव यूजर्स के लिए जेंटल मोड है, डेली यूज के लिए स्टैंडर्ड मोड है, गहरी सफाई के लिए डीप क्लीनिंग मोड है, और एक इंटेलिजेंट क्लीनिंग मोड भी है। यह स्टैंडर्ड मोड में 100 दिन तक चल सकता है। जबकि जेंटल मोड में 180 दिन तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और यह पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लेता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.