Xiaomi ने 2 फीट लम्बाई वाला Mijia Smart DC Inverter Tower Fan 2 किया लॉन्च, जानें कीमत

इस फैन में क्रॉस विंड फ्लो के लिए 10 सेक्शन बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्शन में 35 ड्रम ब्लेड मौजूद हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 09:39 IST
ख़ास बातें
  • फैन देखने में एकदम से पतला और काफी लम्बा है।
  • पंखे में Mijia App का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • इस फैन में क्रॉस विंड फ्लो के लिए 10 सेक्शन बनाए गए हैं।

लेटेस्ट फैन को कंपनी ने Mijia Smart DC Inverter Tower Fan (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटिगरी में अपना नया स्मार्ट टावर फैन लॉन्च किया है। यह Mijia Smart DC Inverter Tower Fan 2 के नाम से लॉन्च किया गया है। फैन देखने में एकदम से पतला और काफी लम्बा है। 0.6 मीटर के एयर आउटलेट के साथ ये फैन 150 डिग्री की अल्ट्रा वाइड एंगल एयर सप्लाई देता है। पंखे में Mijia App का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे कि इसकी एयर मूवमेंट को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Mijia Smart DC Inverter Tower Fan 2 की कीमत

Mijia स्मार्ट डीसी इनवर्टर टावर फैन को शाओमी ने 319 युआन (लगभग 3,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। 
Advertisement
 

Mijia Smart DC Inverter Tower Fan 2 के फीचर्स

मीजिया स्मार्ट डीसी इनवर्टर टावर फैन 2 के फीचर्स की बात करें तो, इस फैन में क्रॉस विंड फ्लो के लिए 10 सेक्शन बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्शन में 35 ड्रम ब्लेड मौजूद हैं और कुल 350 ब्लेड इसमें मौजूद हैं। इनकी मदद से यह सॉफ्ट और बेहद सुहावना एयर फ्लो देता है जिसका वॉल्यूम 494m3/h बताया गया है। विंड व्हील में रोटेशन मूवमेंट दिया गया है, और अधिक गर्मियों में भी यह ठंडक का अहसास करवा सकता है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। 

मीजिया के इस पंखे में तीन मोड दिए गए हैं जिनमें नैचरल विंड, डायरेक्ट ब्लोइंग और स्लीप विंड शामिल हैं। इन्हें मीजिया ऐप या सीधे फैन की बॉडी पर दिए बटनों के माध्यम से एडजस्ट किया जा सकता है। यूजर्स इसके साइकल पीरियड को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही विंड स्पीड को भी ऐप के माध्यम से कस्टमाइज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें विंड स्पीड के लिए 100 गियर मौजूद हैं।   
Advertisement

फैन में डीसी फ्रिक्वेंसी कनवर्जन मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो कि बिजली की कम खपत करती है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इसकी बिजली खपत केवल 1.5W है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  2. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  4. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  5. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  6. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  7. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  8. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  10. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.