Xiaomi ने नया MIJIA रेफ्रिजरेटर Pro Cross 508L किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

यह मोटाई में केवल 60cm का है और आसानी से स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2024 12:17 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है।
  • यह मोटाई में केवल 60cm का है।
  • यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र तरीके से कर सकता है।

Xiaomi ने नया MIJIA Pro Cross 508L रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi ने नया MIJIA Pro Cross 508L रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। इसे दो भागों में कंपनी ने बांटा है जिसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है। यह मोटाई में केवल 60cm का है। यह आसानी स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है। इसमें डुअल सिस्टम कूलिंग, डुअल इवेपोरेटर्स और डुअल फैन मौजूद हैं। यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र तरीके से कर सकता है। इसमें -30 डिग्री सेल्सियस तक डीप फ्रिज करने की क्षमता है। Xiaomi HyperOS के साथ यह काम करता है जिससे कि यूजर Mijia app के माध्यम से या फिर Xiao AI के माध्यम से वॉयस कमांड देकर भी इसे कंट्रोल कर सकता है। इसमें OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator price

Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator की कीमत 3999 युआन (via) (लगभग 46,000 रुपये) है। 
Advertisement
 

Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator features

MIJIA Pro Cross की 508L क्षमता को कंपनी ने दो भागों में विभाजित किया है जिसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है। इसका डिजाइन बहुत ही स्लीक है और यह मोटाई में केवल 60cm का है। यह आसानी से स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है। इसमें डुअल सिस्टम कूलिंग तकनीक दी गई है। साथ ही इसमें डुअल इवेपोरेटर्स और डुअल फैन मौजूद हैं। इसकी वजह से यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र रूप में कर पाता है। यह प्रीसाइज टेम्परेचर पर कूलिंग करता है। इसमें -30 डिग्री सेल्सियस तक डीप फ्रिज करने की क्षमता है। 

रेफ्रिजिरेटर में अल्ट्रा थिन फैन लगा है जो 20mm का है। यह पावरफुल एयरफ्लो देता है। इसका एयर डक्ट सिस्टम भीतर की हवा को शुद्ध बनाए रखता है, और बैक्टीरिया आदि को नहीं पनपने देता है। इसके अलावा यह फ्रिज में दुर्गंध पैदा होने से भी रोकता है। कंपनी के अनुसार यह बहुत कम शोर करता है जो कि 35dB से भी कम होता है। इसका इंटीरियर मैटेलिक है। इसमें कलरफुल टच डिस्प्ले भी दिया गया है। Xiaomi HyperOS के साथ यह काम करता है जिससे कि यूजर Mijia app के माध्यम से या फिर Xiao AI के माध्यम से वॉयस कमांड देकर भी इसे कंट्रोल कर सकता है। इसमें OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.