Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर लॉन्च, सर्दी और गर्मी हमेशा देगा राहत

Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर की कीमत 2,399 yuan (लगभग 27,474 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर की कीमत 2,399 yuan है।
  • Xiaomi MIJIA नेचुरल विंड 1.5hp एयर कंडीशनर सराउंड विंड प्रदान करता है।
  • यह Xiao AI वॉयस कंट्रोल के साथ MIJIA ऐप का सपोर्ट करता है।

Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एसी Xiao AI वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने MIJIA नेचुरल विंड 1.5hp एयर कंडीशनर का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अब चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नया Xiaomi एयर कंडीशनर 30 सेकंड में क्विक कूलिंग प्रदान करता है और थ्री-डाइमेंशनल वाइड-एंगल एयर डिफ्लेक्टर से लैस है। यहां हम आपको Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर की कीमत 2,399 yuan (लगभग 27,474 रुपये) है। यह एसी बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध होगा। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक इस मॉडल की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।


Xiaomi MIJIA Natural Wind 1.5hp एयर कंडीशनर के फीचर्स


Xiaomi MIJIA नेचुरल विंड 1.5hp एयर कंडीशनर सराउंड विंड, कैनोपी विंड और कारपेट विंड प्रदान कर सकता है। एयर सप्लाई को 0 और 180º के बीच एडजेस्ट किया जा सकता है। यह गैजेट 60 सेकंड के अंदर तेजी से हीटिंग और आधे मिनट में तेजी से ठंडा कर सकता है। अपने एयर डक्ट सिस्टम डिजाइन के साथ यह एक हाई एफिशिएंसी और लो नॉयज के साथ काम करता है। यह सेल्फ-डेवलप इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम के तरह काम करता है। गैजेट को इंटरनल और एक्सटरनल तौर पर साफ रखने के लिए एयर कंडीशनर में एक सेल्फ क्लिनिंग मैकेनिज्म है।

Xiaomi MIJIA 1.5hp एयर कंडीशनर एबिएंट ट्रेंप्रेचर के कई लेवल पर कूलिंग या हीटिंग प्रदान कर सकता है। इसमें एक इंटेलीजेंट डीफ्रॉस्टिंग सिस्टम, ड्यूल टेंप्रेचर और ह्यूमिडिटी कंट्रोल टेक्नोलॉजी है। एयर कंडीशनर को Xiaomi स्मार्ट होम इकोसिस्टम में इंटीग्रेट किया जा सकता है। यह Xiao AI वॉयस कंट्रोल के साथ MIJIA ऐप का सपोर्ट करता है। MIJIA ऐप गंदे फिल्टर के बारे में जानकारी और नोटिफिकेशन प्रदान करती है। यह मॉस्किटो रेपेलेंट मॉड्यूल का भी सपोर्ट करती है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Air Conditioner, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  2. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  3. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  4. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  5. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  2. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  4. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  6. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  7. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  8. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  9. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.