अब मालिश के लिए नहीं देने होंगे पैसे, घर बैठे खुद मिलेगा आराम, Xiaomi ने पेश किया गजब डिवाइस

Xiaomi Mijia Massage Gun 3 दो ऑपरेशनल मोड फिक्स्ड और वेरिएबल फ्रीक्वेंसी में आता है। फिक्स्ड मोड एक्सरसाइज से पहले और बाद में कंफर्ट के लिए लगातार स्पीड प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2024 19:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Massage Gun 3 की कीमत 399 युआन (लगभग 4,668 रुपये) है।
  • Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Massage Gun 3 मसाज टूल लॉन्च किया है।
  • Xiaomi Mijia Massage Gun 3 में 2450mAh लिथियम बैटरी दी गई है।

Xiaomi Mijia Massage Gun 3 में 2450mAh लिथियम बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Massage Gun 3 मसाज टूल लॉन्च किया है। यह मसाज टूल एथलीट, फिटनेस लवर्स और मसल रिकवरी के लिए इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक पावरफुल और किफायती डिवाइस है। यहां हम आपको Mijia Massage Gun 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Massage Gun 3 Price


Xiaomi Mijia Massage Gun की कीमत 399 युआन (लगभग 4,668 रुपये) है। यह मसाज टूल अब JD.com पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।


Xiaomi Mijia Massage Gun 3 Specifications


Xiaomi Mijia Massage Gun 3 में पिछले मॉडल की तुलना में थ्रस्ट में 38 प्रतिशत की ज्यादा ग्रोथ है जो कि 25 किलोग्राम तक पहुंचता है। इससे डीप मसल ग्रुप में बेहतर आराम मिलता है, लैक्टिक एसिड बेहतर तरीके से टूटता है। इससे दर्द और थकान में तेजी से आराम मिलता है। एथलीट और फिटनेस लवर्स दोनों के लिए डिजाइन किया गया यह डिवाइस अधिकतम 2800RPM की स्पीड और 10MM स्ट्रोक डेप्थ प्रदान करता है, जो मांसपेशियों के स्ट्रेस को कम करने और बल्ड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है। 

यह डिवाइस दो ऑपरेशनल मोड फिक्स्ड और वेरिएबल फ्रीक्वेंसी में आता है। फिक्स्ड मोड एक्सरसाइज से पहले और बाद में कंफर्ट के लिए लगातार स्पीड प्रदान करता है। वहीं वेरिएबल मोड डेली मसल रिकवरी के लिए प्रोफेशनल मालिश टेक्निक इस्तेमाल करता है। मसाज गन 3 में एक इंटेलीजेंट गियर मेमोरी फंक्शन है जो स्टार्ट करने पर क्विक एक्सेस के लिए आखिरी इस्तेमाल की गई सेटिंग को याद रखता है। इसके अलावा एक फोर्स फीडबैक लाइट रिंग लागू प्रेशर पर विजुअल गाइडेंस प्रदान करती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा मेहनत करने में मदद मिलती है। लाइट रिंग प्रेशर के आधार पर कलर बदलता है।

यह कई मसाज ग्रुप और जरूरतों के लिए तैयार किए गए कई मसाज हेड के साथ आता है, जिसमें बड़े एरिया के लिए एक गोलाकार हेड, स्पाइन के लिए एक यू-शेप हेड और सामान्य मसाज के लिए एक फ्लैट हेड शामिल है। इसे चलते-फिरते मसल रिकवरी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, चाहे आप जिम में, ऑफिस में या ट्रैवल कर रहे हों। मसाज गन में 2450mAh लिथियम बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.