• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mijia Full Effect Air Purifier: कल लॉन्च होगा शाओमी का फ्लैगशिप एयर प्यूरिफायर, जानें फीचर्स

Xiaomi Mijia Full Effect Air Purifier: कल लॉन्च होगा शाओमी का फ्लैगशिप एयर प्यूरिफायर, जानें फीचर्स

Mijia Full-Effect Air Purifier केवल 17 मिनट में 90 वर्ग मीटर के स्थान को शुद्ध कर सकता है और इसमें 99.99% वायरस हटाने की दर और 99.05% फॉर्मेल्डिहाइड हटाने की दर है।

Xiaomi Mijia Full Effect Air Purifier: कल लॉन्च होगा शाओमी का फ्लैगशिप एयर प्यूरिफायर, जानें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Mijia Full-Effect Air Purifier केवल 17 मिनट में 90 वर्ग मीटर के स्थान को शुद्ध कर सकता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 21 मार्च को अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप एयर प्यूरीफायर लॉन्च करेगी
  • इसका नाम Mijia Full-Effect Air Purifier है
  • कई एडवांस प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी से होगा लैस
विज्ञापन
Xiaomi मंगलवार, 21 मार्च को अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप एयर प्यूरीफायर, Mijia Full-Effect Air Purifier लॉन्च करने के पूरी तरह से तैयार है। अपकमिंग एयर प्यूरीफायर कंपनी के दावे अनुसार, एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हवा को बेहतर तरीके से शुद्ध करता है। इसका डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में अलग है। अपकमिंग शाओमी एयर प्यूरिफायर पांच सेंसर और एक EBM DC फैन से लैस है, जो 12500 लीटर प्रति मिनट की दर से एयर वॉल्यूम डिलीवर करता है।

Xiaomi ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि उसका फ्लैगशिप Mijia Full-Effect Air Purifier कल, 21 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी पिछले कुछ समय से इस एयर प्यूरिफायर को टीज करती आई है और इसके कुछ खास फीचर्स से भी पर्दा उठा चुकी है। अपकमिंग एयर-प्यूरिफायर 7-लेयर प्योरिफिकेशन सिस्टम से लैस होगा, जिसमें एक प्राइमरी फिल्टर, ड्यूरेबल फिल्टर, हाई-एनर्जी फील्ड, कार्बन एरे, एल्डिहाइड फिल्टर, यूवी मॉड्यूल और सेल्फ-क्लीनिंग फिल्टर शामिल हैं। 

Gizmochina के अनुसार, एयर प्यूरीफायर केवल 17 मिनट में 90 वर्ग मीटर के स्थान को शुद्ध कर सकता है और इसमें 99.99% वायरस हटाने की दर और 99.05% फॉर्मेल्डिहाइड हटाने की दर है। फुल-इफेक्ट एयर प्यूरीफायर अल्ट्रा 5 सेंसर और एक ईबीएम डीसी फैन से लैस है, जो 12500 लीटर प्रति मिनट एयर वॉल्यूम डिलीवर करता है। इसमें 7-लेयर प्योरिफिकेशन सिस्टम मिलता है।

रिपोर्ट कहती है कि शाओमी ने दावा किया है कि नए मिजिया फुल-इफेक्ट एयर प्यूरीफायर में एल्डिहाइड को विघटित करने की क्षमता है वाली तकनीक शामिल है, जो पानी और कार्बन डाइऑक्साइड में फॉर्मलाडेहाइड को पूरी तरह से विघटित कर सकता है। इसमें American Kimberly फिल्टर पेपर का भी उपयोग किया गया है, जिसमें हाई डस्ट-होल्डिंग क्षमता होती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Air Purifier
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »