फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद

Xiaomi ने चीन में Mijia Smart Countertop Dishwasher 5-Set लॉन्च किया है। इसमें AI गंदगी पहचानकर वॉश प्रोग्राम चुनता है और साफ बर्तनों को 240 घंटे तक स्टोर करने की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 07:01 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के नए Dishwasher में AI बर्तनों की गंदगी पहचानता है
  • मशीन 75 डिग्री गर्म पानी से बर्तन साफ करती है
  • साफ बर्तनों को 240 घंटे तक अंदर रखा जा सकता है

Xiaomi Mijia Smart Countertop Dishwasher 5-Set AI फीचर के साथ लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया Mijia Smart Countertop Dishwasher 5-Set लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर छोटी किचन और उन घरों के लिए बनाया गया है जहां बिल्ट-इन डिशवॉशर लगाना आसान नहीं है। यह मशीन एक साथ 2 से 5 लोगों के परिवार के बर्तन साफ कर सकती है। इसकी खासियत सिर्फ बर्तन धोना ही नहीं है, बल्कि इसमें AI की मदद से बर्तनों की गंदगी पहचानने और उसी हिसाब से वॉश प्रोग्राम चुनने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा मशीन में 80 डिग्री तक हॉट एयर ड्राइंग और 240 घंटे यानी 10 दिनों तक साफ बर्तनों को स्टोर रखने का फीचर भी दिया गया है।

Xiaomi Mijia Smart Countertop Dishwasher 5-Set को चीन में 1,998 युआन यानी करीब ₹28,500 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे JD.com के जरिए खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

यह डिशवॉशर काउंटर के ऊपर रखकर इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसका साइज 550 x 598 x 350mm है और वजन 18.5 किलोग्राम है। इसमें मैग्नेटिक फोल्डिंग डोर दिया गया है, जिससे दरवाजा पूरा खोलने पर इसकी कुल गहराई करीब 600mm रहती है। मशीन में 5 सेट बर्तन रखने की क्षमता है और इसमें प्लेट, कटोरी और गिलास के अलावा 30cm तक के फ्राइंग पैन और 24cm तक के सूप पॉट भी रखे जा सकते हैं।

बर्तन साफ करने के लिए मशीन में चार स्प्रे आर्म्स और कुल 34 वाटर जेट्स दिए गए हैं। इनसे पानी का दबाव 30kPa तक पहुंचता है। इसमें ऑप्टिकल वाटर क्वालिटी सेंसर दिया गया है, जो AI एल्गोरिद्म की मदद से करीब 10 सेकंड में बर्तनों की गंदगी का लेवल पहचान लेता है। इसके बाद मशीन अपने आप 8 वॉश प्रोग्राम्स में से सही प्रोग्राम चुन सकती है। इसमें इंटेलिजेंट वाटर सॉफनिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो पानी की कठोरता से होने वाली परत और बर्तनों पर बचने वाले अवशेष को कम करने में मदद करता है।

Xiaomi की इस मशीन में वॉश साइकिल के दौरान पानी का तापमान 75 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। इसके बाद PTC हॉट एयर ड्राइंग सिस्टम से 80 डिग्री तक गर्म हवा दी जाती है, जिससे धुले हुए बर्तन सूख जाते हैं। कंपनी के मुताबिक मशीन चाइना के नए Level 1 Water Efficiency Standard को पूरा करती है।

Advertisement

इसमें UV Storage Mode दिया गया है, जो हवा का सर्कुलेशन बनाए रखता है और बर्तनों को 240 घंटे यानी करीब 10 दिनों तक सूखा और ताजा रखने में मदद करता है। इसका Storage Time Mijia App से 24 घंटे के अंतराल में सेट किया जा सकता है। मशीन Xiaomi के HyperOS Connect से भी जुड़ती है, जिससे App के जरिए इसे दूर से कंट्रोल करने, Wash Schedule सेट करने और प्रोग्रेस देखने की सुविधा मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.