35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत

यह HyperOS Connect को सपोर्ट करता है और रिमोट कंट्रोल फीचर से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2026 08:48 IST
ख़ास बातें
  • यह 35,000 Pa सक्शन पावर के साथ आता है।
  • मॉपिंग के लिए इस नए वैक्यूम क्लीनर में रोलर मॉप दिया गया है।
  • मॉप को 16 आउटलेट से पानी मिलता है।

Xiaomi ने अपना सबसे एडवांस वैक्यूम क्लीनर Mi Home Robot Vacuum 6 Max लॉन्च किया है जो 35,000 Pa सक्शन पावर के साथ आता है।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने अपना सबसे एडवांस वैक्यूम क्लीनर Mi Home Robot Vacuum 6 Max लॉन्च किया है जो 35,000 Pa सक्शन पावर के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इस वैक्यूम क्लीनर में पुराने मॉडल्स की तुलना में सबसे एडवांस क्लीनिंग फीचर मिलते हैं। वैक्यूम क्लीनर में तीन ब्रश मिलते हैं जिनमें एक सेंट्रल रोलर ब्रश और दो साइड ब्रश हैं जो गंदगी को खींचते हैं। इसमें मैकेनिकल पैर लगे हैं जो 2.4 इंच तक की बाधा को पार कर सकते हैं। यह 47 तरह की गंदगी की पहचान कर सकता है। यह HyperOS Connect को सपोर्ट करता है और रिमोट कंट्रोल से लैस है। इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं Xiaomi के लेटेस्ट और सबसे एडवांस वैक्यूम क्लीनर के फुल फीचर्स। 

Xiaomi Mi Home Robot Vacuum 6 Max Price

Xiaomi Mi Home Robot Vacuum 6 Max को कंपनी ने चीन में 6999 युआन (लगभग 95,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। इसे xiaomiyoupin.com से खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi Mi Home Robot Vacuum 6 Max Features

Mi Home Robot Vacuum 6 Max में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। Mi Home Robot Vacuum 6 Max के अंदर तीन ब्रश लगे हैं जिनमें एक सेंट्रल रोलर ब्रश है और दो साइड ब्रश हैं। यह 35,000 Pa सक्शन पावर के साथ आता है। मॉपिंग के लिए इस नए वैक्यूम क्लीनर में रोलर मॉप दिया गया है। मॉप को 16 आउटलेट से पानी मिलता है। इसका गंदा पानी डिवाइस के भीतर ही इकट्ठा होता रहता है। 

Xiaomi Mi Home Robot Vacuum 6 Max का एक खास फीचर इसकी चेसिस है। इसमें ऐसी क्षमता है कि यह राह में आने वाली बाधा को पार कर सकता है। डिवाइस में दो मैकेनिकल पैर लगे हैं जो 6cm यानी 2.4 इंच तक की चीजों पर चढ़ सकते हैं। इसकी बॉडी स्लिम है जो केवल 9.3 cm की है। यह फर्नीचर के नीचे भी आराम से क्लीनिंग कर सकता है। यह AI तकनीकी से लैस है और 280 तरह की चीजों को पहचानता है जो इसके रास्ते में आ सकती हैं। यह 47 तरह की गंदगी की पहचान कर सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह HyperOS Connect को सपोर्ट करता है और रिमोट कंट्रोल से लैस है। इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  3. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  4. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  2. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  4. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  5. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  6. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  7. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  8. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  10. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.