Xiaomi दे रहा है फ्री WiFi, स्मार्ट होम और जिम वाला फ्लैट! इतना है किराया

बीजिंग में ये यूथ अपार्टमेंट्स चांगपिंग डिस्ट्रिक्ट की डिंगसी रोड पर स्थित हैं। इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में कुल 7 बिल्डिंग हैं, जिनमें कुल 2,658 फ्लैट शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जुलाई 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने बीजिंग और नानजिंग में नए Youth Apartments लॉन्च किए
  • किराया मात्र 1999 युआन
  • यहां Xiaomi स्मार्ट डिवाइस से फर्निश्ड रूम, साथ ही फ्री शटल सर्विस भी

2024 ग्रैजुएट्स के लिए आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है। कंपनी ने बीजिंग और नानजिंग में "Xiaomi Youth Apartments" लॉन्च किए हैं, जो खासतौर से हाल ही में ग्रैजुएट हुए युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। Xiaomi Group के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग के मुताबिक, लंबे इंटरनल विचार-विमर्श के बाद इन अपार्टमेंट्स का मंथली किराया 1,999 युआन (लगभग 24,000 रुपये) तय किया गया है। इस स्कीम का मकसद Xiaomi कैंपस के पास किफायती, सुविधाजनक और स्मार्ट-होम आधारित रहन-सहन मुहैया कराना है।

बीजिंग में ये यूथ अपार्टमेंट्स चांगपिंग डिस्ट्रिक्ट की डिंगसी रोड पर स्थित हैं। इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में कुल 7 बिल्डिंग हैं, जिनमें कुल 2,658 फ्लैट शामिल हैं। हर यूनिट एक 29 वर्ग मीटर का स्टूडियो अपार्टमेंट है, जिसमें प्राइवेट बाथरूम और Xiaomi के स्मार्ट होम डिवाइसेज पहले से इंस्टॉल हैं। अपार्टमेंट्स पूरी तरह फर्निश्ड हैं और रहने के लिए तैयार स्थिति में दिए जा रहे हैं। परिसर के अंदर शेयर्ड किचन, जिम, मीडिया रूम और ग्रीन लैंडस्केप जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन अपार्टमेंट्स की लोकेशन भी कर्मचारियों की डेली कम्यूट को ध्यान में रखते हुए चुनी गई है। Xiaomi Youth Apartments से Xiaomi Smart Industrial Park केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि मुख्य Xiaomi Tech Park 10 किलोमीटर दूर स्थित है। कंपनी यहां से ऑफिस के लिए डेली शटल बस सर्विस भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा, परिसर में 24x7 कंसीयर्ज सेवा, मोबाइल ऐप के जरिए मेंटेनेंस रिपोर्टिंग, मूविंग असिस्टेंस और पैकेज डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Xiaomi की योजना के अनुसार, बीजिंग वाले अपार्टमेंट्स के लिए सबसे पहले 2025 बैच के ग्रैजुएट्स को आवेदन का मौका मिलेगा, जिनके लिए विंडो 29 जून से खुल चुकी है। 2024 ग्रैजुएट्स के लिए आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि 2023 बैच के लिए 20 जुलाई से विंडो खुलेगी। अगर यूनिट्स बचती हैं, तो उन्हें 2022 या बाद के वर्षों के अन्य योग्य ग्रैजुएट्स को दिया जाएगा।
Advertisement

गिज्मोचाइना के मुताबिक, नानजिंग में Xiaomi ने Hexi South CBD में अलग से 566 अपार्टमेंट्स लॉन्च किए हैं। यह Xiaomi Nanjing Tech Park से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर 55 वर्ग मीटर वाले स्टूडियो और टू-बेडरूम फ्लैट्स शामिल हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आवेदन 1 जुलाई से 30 जुलाई तक खुले रहेंगे और चयन फर्स्ट-कम-फर्स्ट-सर्व्ड के आधार पर किया जाएगा। नानजिंग की खास बात यह है कि ये अपार्टमेंट्स सभी Xiaomi कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होंगे, न कि सिर्फ नए ग्रैजुएट्स के लिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Youth Apartments, Xiaomi
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.