Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी

Xiaomi ने Mijia Portable Electric Shaver Pro लॉन्च किया है। इसमें 8,500RPM का मोटर दिया गया है, जो दाढ़ी के घनेपन के हिसाब से अपनी स्पीड और पावर एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 60 दिनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2026 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के नए शेवर में 8,500RPM का स्मार्ट मोटर दिया गया है
  • दाढ़ी के घनेपन के हिसाब से खुद एडजस्ट होगी मोटर स्पीड
  • एक बार चार्ज करने पर 60 दिनों तक चलेगी बैटरी

Xiaomi के नए स्मार्ट शेवर में 8,500RPM मोटर और 60 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने पर्सनल केयर सेगमेंट में नया इलेक्ट्रिक शेवर लॉन्च किया है। इसे Mijia Portable Electric Shaver Pro Straight Handle Multi-Effect Edition नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,500RPM की स्पीड वाला मोटर है, जो शेविंग के दौरान दाढ़ी के घनेपन को पहचानकर अपनी स्पीड और पावर को एडजस्ट कर सकता है। कंपनी ने इसमें 60 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। इसके अलावा शेवर में IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस, USB Type-C चार्जिंग और गीली व सूखी दोनों तरह की शेविंग का सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi के नए शेवर में 8,500RPM की स्पीड वाला मोटर दिया गया है। इसके साथ एक स्मार्ट चिप भी मिलती है, जो शेविंग के दौरान दाढ़ी के घनेपन को रियल टाइम में मॉनिटर करती है। इसके आधार पर मोटर की पावर और स्पीड अपने आप एडजस्ट हो जाती है। यानी चेहरे पर जहां दाढ़ी ज्यादा घनी होगी, वहां शेवर अपनी परफॉर्मेंस को उसी हिसाब से बदल सकेगा।

Advertisement

इसमें MIM टेक्नोलॉजी से बनी वेवी शेविंग मेश दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसके घुमावदार ग्रूव्स दाढ़ी के बालों को अंदर की तरफ गाइड करते हैं, जहां कर्व्ड ब्लेड उन्हें पकड़कर काटते हैं। कंपनी ने इस डिजाइन को Wraparound Beard-Locking Structure नाम दिया है। शेवर की हेड 10 डिग्री तक दोनों दिशाओं में झुक सकती है, जिससे होंठों और जबड़े के आसपास शेविंग करना आसान हो सकता है।

इस शेवर में लो-निकल स्टील की मेश इस्तेमाल की गई है। इसके अलावा सतह पर हाई-डेंसिटी माइक्रोबीड्स की कोटिंग दी गई है, जिसका मकसद शेविंग के दौरान स्किन पर फ्रिक्शन और खिंचाव कम करना है। यह गीले और सूखे दोनों तरह की शेविंग सपोर्ट करता है। इसे IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है, यानी इस्तेमाल के बाद पूरे डिवाइस को पानी से धोया जा सकता है।

Xiaomi के मुताबिक, शेवर एक बार चार्ज करने पर 60 दिनों तक चल सकता है। इसे USB Type-C पोर्ट से करीब दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। खास बात है कि चार्जिंग के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके प्रोटेक्टिव कवर, शेविंग हेड और मुख्य बॉडी में मैग्नेटिक कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे इन्हें अलग करके साफ करना आसान होता है।

Advertisement

Xiaomi Mijia Portable Electric Shaver Pro Straight Handle Multi-Effect Edition को चीन में 329 युआन (करीब 4,600 रुपये) के क्राउडफंडिंग प्राइस पर पेश किया गया है। Xiaomi Youpin पर इसकी क्राउडफंडिंग 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसे Glacier Silver और Twilight Gray कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक पोर्टेबल स्टोरेज बैग भी मिलेगा, जिसमें साइडबर्न ट्रिमर और नोज हेयर ट्रिमर रखने के लिए अलग जगह दी गई है। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  3. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  4. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  5. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  6. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  7. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  8. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  9. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  10. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.