Xiaomi ने लॉन्च किया 271L फ्रिज, मोबाइल से होगा कंट्रोल, 99.99% बैक्टीरिया को करता है खत्म; जानें कीमत

Xiaomi Mijia 271L रेफ्रिजरेटर फिलहाल चीन में 1,599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2025 10:21 IST
ख़ास बातें
  • 271 लीटर स्टोरेज कैपेसिटी, सिर्फ 0.33m² जगह में फिट
  • स्मार्ट फीचर्स के साथ HyperOS और Mijia ऐप सपोर्ट, वॉयस और मोबाइल कंट्रोल
  • -20°C से 5°C तक वैरिएबल जोन, 99.99% एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी

Xiaomi Mijia 271L Three-Door Refrigerator की चीन में रेगुलर कीमत 1,899 युआन (करीब 22,500 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट Mijia 271L Three-Door Refrigerator को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये नया रेफ्रिजरेटर खासतौर पर मॉडर्न और छोटे किचन स्पेस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका साइज सिर्फ 56cm चौड़ा और 60cm डीप है, जिससे यह केवल 0.33 वर्ग मीटर जगह घेरता है। इसमें 271 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है, जो पिछले मॉडल से 61L ज्यादा है। इस स्टोरेज में से 151L फ्रिज सेक्शन, 85L फ्रीजर और 35L वैरिएबल टेम्परेचर ड्रॉअर है। यह थ्री-डोर लेआउट यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबल स्टोरेज का ऑप्शन देता है।

Xiaomi Mijia 271L रेफ्रिजरेटर फिलहाल चीन में 1,599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध है। इसकी रेगुलर कीमत 1,899 युआन (करीब 22,500 रुपये) रखी गई है। यह “Ice Feather White” कलर में आता है, जिसमें फिंगरप्रिंट और स्क्रैच-रेसिस्टेंट टेक्सचर दिया गया है।

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Mijia 271L Three-Door Refrigerator में जो 35L का मिडल वैरिएबल जोन है, उसे -20°C से लेकर 5°C तक 1 डिग्री के स्टेप्स में सेट किया जा सकता है। यानी आप चाहें तो इसे एक्स्ट्रा फ्रिज की तरह यूज करें, या डीप फ्रीजर की तरह। इसके अंदर की शेल्विंग एडजस्टेबल है, जिससे केक या बड़े फलों जैसी चीजें आराम से रखी जा सकती हैं।

कंपनी के मुताबिक, Xiaomi Mijia प्रोडक्ट के सभी सेक्शन में सिल्वर-आयन एंटीबैक्टीरियल और डियोडोराइजेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 99.99% बैक्टीरिया को खत्म करती है और बदबू को भी कंट्रोल करती है। इसमें 360° फ्रोस्ट-फ्री एयर सर्कुलेशन सिस्टम है, जिससे डीफ्रॉस्ट करने की झंझट नहीं रहता।
Advertisement

इसके अंदर इन्वर्टर कंप्रेसर, इन्वर्टर फैन और 5 टेम्परेचर सेंसर्स दिए गए हैं जो फ्रिज की कूलिंग को मॉनिटर और ऑप्टिमाइज़ करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 36 डेसिबल नॉइज़ पर चलता है और रोजाना 0.59 kWh बिजली खपत करता है।
Advertisement

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह Xiaomi HyperOS और Mijia ऐप के साथ आता है। यूजर इसे अपने स्मार्टफोन या Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही फ्रंट पर एक LED कंट्रोल पैनल भी दिया गया है, जिससे मैनुअली भी टेम्परेचर सेट किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.