यह नया कैमरा 9x जूम को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल सेंसर लगे हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Smart Camera C701 Pro कंपनी का डुअल सेंसर कैमरा है जिसमें 9x जूम फीचर दिया गया है।
Xiaomi Smart Camera C701 Pro कंपनी का लेटेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा है। यह नया कैमरा 9x जूम को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल सेंसर लगे हैं। यह प्रीमियम फीचर्स से लैस है। कैमरा में पैन और टिल्ट फीचर भी मौजूद है। इसमें मेन कैमरा 8MP का है जबकि एक सेकंडरी कैमरा भी लगा है जो 5MP का है। यह अपनी जगह पर आसानी से घूम सकता है। साथ ही इसमें 180 डिग्री तक टिल्ट करने की क्षमता है। यह सब्जेक्ट की गति के साथ-साथ घूम जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Smart Camera C701 Pro को कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। हालांकि अभी तक इसकी ग्लोबल प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है। इसे व्हाइट कलर में पेश किया गया है।
Xiaomi Smart Camera C701 Pro कंपनी का डुअल सेंसर कैमरा है जिसमें 9x जूम फीचर दिया गया है। यह कैमरा पैन और टिल्ट फीचर से लैस है। इसमें दो अलग-अलग सेंसर लगे हैं जिनके साथ कंपनी ने ऑप्टिकल जूम फीचर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसके टिल्ट, जूम और रोटेशन की वजह से यह बड़े एरिया को कवर कर सकता है। इसमें मेन सेंसर 8 मेगापिक्सल का है, जबकि सेकंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
Xiaomi Smart Camera C701 Pro में 9x हाइब्रिड जूम का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें दूर की वस्तुएं भी साफ दिखती हैं और आसानी से पहचानी जा सकती हैं। कैमरा में गोलाकार मॉड्यूल लगा है जो अपने एक्सिस पर रोटेट कर सकता है और यह 180 डिग्री तक टिल्ट कर सकता है। इसमें ऑटोमैटिक सब्जेक्ट ट्रैकिंग फीचर है। इसमें भीतर ही एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर दिया गया है। यह बच्चे के रोने की आवाज और हरकत, साथ आदमी की मौजूदगी, और अजब तरह की आवाजों को पहचान सकता है। AI की मदद से यह इन सबकी पहचान करता है। इसमें वायर्ड पावर कनेक्शन का सपोर्ट है। डुअल बैंड वाइ-फाई को यह सपोर्ट करता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999