Xiaomi का यह प्रोडक्ट आपके आते ही शुरू कर देगा फ्रिज, AC, TV और लाइट! जानें कीमत

Xiaomi Body Sensor 2S की कीमत चीन में 69 यूआन (करीब 800 रुपये) है। Gizmochina के अनुसार, इसे चीन में JD.com पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Body Sensor 2S की कीमत चीन में 69 युआन (करीब 800 रुपये) है
  • Body Sensor 2S की सबसे बड़ी खासियत लॉन्ग बैटरी लाइफ है
  • ये 0 से 1000 लक्स तक के लाइट लेवल्स का सटीक पता लगाता है
Xiaomi ने अपने स्मार्ट कंज्यूमर डिवाइस लाइनअप में एक नया प्रोडक्ट जोड़ा है, जो Body Sensor 2S है। इस बजट डिवाइस को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कुछ खासियतों की बात करें, तो इसमें कंपनी के दावे अनुसार, 3 साल तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा, यह बॉडी सेंसर 7 मीटर की रेंज में अच्छे से काम करने का भी दावा करता है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बॉडी सेंसर आसपास आने से अलर्ट ट्रिगर करता है और इससे पेयर्ड ऑब्जेक्ट को ऑपरेट करना शुरू कर देता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलता है, जिसके जरिए आप Body Sensor 2S को आसानी से Mi होम ऐप में किसी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

Xiaomi Body Sensor 2S की कीमत चीन में 69 युआन (करीब 800 रुपये) है। Gizmochina के अनुसार, इसे चीन में JD.com पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। 

जैसा कि हमने बताया, Body Sensor 2S की सबसे बड़ी खासियत लॉन्ग बैटरी लाइफ है। कंपनी का दावा है कि यह सेंसर तीन साल का बैकअप दे सकता है। इसे इंस्टॉल करना भी आसान है। इसे किसी भी जगह रखा या चिपकाया जा सकता है। Mi Home ऐप के जरिए इसे अन्य कंपेटिबल डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

पिछले मॉडल की तुलना में 1S का सक्सेसर ज्यादा बैटरी बैकअप तो देता ही है और साथ ही इसकी सेंसिंग स्पीड को भी पहले से ज्यादा किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बुनियादी गतिविधियों को बेहद तेजी से पता लगा सकता है और साथ ही झुकने और लहराने जैसी छोटी-छोटी हरकतों को भी पहचान सकता है। इसमें एक हाई-सेंसेटिविटी मोड मिलता है, जो लोगों की एक्टिविटी की स्थिति का सटीक पता लगा सकता है। यूजर खुद से इस स्पीड को 10, 20 या 30 सेकंड के बीच चुन सकते हैं।
Advertisement

बॉडी सेंसर 2S के लाइट सेंसर को भी अपग्रेड किया गया है, जो अब 0 से 1000 लक्स तक के लाइट लेवल्स का सटीक पता लगाता है। इसकी रेंज 7 मीटर है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.