Xiaomi ने 2K वीडियो क्वालिटी वाला 360 Home Security Camera 2K भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi 360 Home Security Camera 2K में कंपनी ने 3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है।
  • यह ह्यूमन ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है।
  • इसे Xiaomi की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 360 Home Security Camera 2K में कंपनी ने 3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइसेज में होम सिक्योरिटी कैमरा भी बनाती है। जिसमें कंपनी ने भारत में अपना तीसरा होम सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है। इसे Xiaomi 360 Home Security Camera 2K के नाम से पेश किया गया है। इसमें 3 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसमें f/1.6 अपर्चर दिया गया है। कैमरा फुलएचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ साथ 2K क्वालिटी में भी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा इसमें और कौन से फीचर्स हैं, कीमत के साथ एक नजर इस पर डालते हैं। 
 

Xiaomi 360 Home Security Camera 2K price in India

Xiaomi 360 Home Security Camera 2K की भारत में कीमत 3,299 रुपये है। इसे Xiaomi की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi 360 Home Security Camera 2K features

जैसा कि पहले बताया गया है, Xiaomi 360 Home Security Camera 2K में कंपनी ने 3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जो कि FHD वीडियो 1920 x 1080 पिक्सल में, और 2K वीडियो 2304 x 1296 पिक्सल रेजॉल्यूशन में कैप्चर कर सकता है। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है, यह एक 360 डिग्री कैमरा है वीडियो को 360 डिग्री में रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 360 डिग्री के साथ 108 डिग्री व्यूइंग एंगल भी है,  और कोई ब्लाइंड स्पॉट नहीं है। 

कई बार रोशनी के कम ज्यादा होने पर भी वीडियो क्वालिटी में फर्क आ जाता है। शाओमी का ये होम सिक्योरिटी कैमरा अंडरएक्सपोज, या ओवरएक्सपोज सीन में भी अच्छे वीडियो कैप्चर कर सकता है। यह ह्यूमन ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है। जिसके लिए इसमें AI ह्यूमन डिटेक्शन दिया गया है। लो लाइट में भी यह कैमरा कलर फुटेज रिकॉर्ड कर सकता है। जब रात के समय यह IR लाइट एक्टिवेट कर लेता है जिससे आसपास के एरिया में ज्यादा लाइट उपलब्ध हो जाती है, और फुटेज क्लियर तरीके से कैप्चर हो सकती है। 

इसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, या डेस्कटॉप के माध्यम से मॉनिटर किया जा सकता है। डिवाइस में टू-वे वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट है। यह 256GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। साथ में स्क्रू एक्सेसरी भी आती है जिससे इसे सीलिंग, या दीवार पर माउंट किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  2. Jio का नया धमाका! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  3. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  4. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
  7. 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
  8. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  9. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.