X ने पायलट वीडियो किकस्टार्ट बोनस शुरू किया है, जिसमें वीडियो पोस्ट करने पर USD 3000 (लगभग ₹2,83,606) रिवार्ड मिलेगा।
X पर वीडियो पोस्ट करके लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं।
Photo Credit: Pexels/Ivan S
एलन मस्क (Elon Musk) का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इंस्टाग्राम से मुकाबला करने के लिए वीडियो पर ज्यादा फोकस कर रहा है। अब X पर एक नया वीडियो किकस्टार्ट बोनस आया है, जिसके तहत वीडियो पोस्ट करने पर यूजर्स को कैश प्राइज मिलेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस पायलट प्रोग्राम के तहत यूजर्स को वीडियो पोस्ट करने पर 3000 डॉलर (लगभग ₹2,83,606) देगा। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को रेगुलर एक्स पर वीडियो पोस्ट करने होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
X की क्रिएटर प्रोडक्ट लीड Allegra Jacchia ने एक पोस्ट करके बताया कि हम एक्स पर अपना फोकस डबल कर रहे हैं। पायलट वीडियो किकस्टार्ट बोनस शुरू हो रहा है। यह एक इन्वाइट ओनली प्रोग्राम है, जिसमें क्रिएटर्स को रेगुलर वीडियो कंटेंट पोस्ट करने पर रिवार्ड्स दिया जाता है। 30 दिनों के अंदर कैंपेन अवधि के दौरान यूजर्स को कम से कम 15 अलग-अलग दिनों में 15 वीडियो पोस्ट करने होंगे।
अगले कुछ दिनों में इन्वाइट भेजे जाएंगे और इसमें एनरोलमेंट 30 अक्टूबर तक करना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रोग्राम में हर किसी को लाभ नहीं मिलेगा। बल्कि जिन यूजर्स को इसके लिए इन्वाइट किया जाएगा तो सिर्फ वहीं क्रिएटर्स इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा प्रोग्राम के तहत रिवार्ड में जो अमाउंट मिलेगा वो वीडियो के व्यूज और एंगेजमेंट पर निर्भर नहीं करता है।
We're doubling down on video on 𝕏. Today, we're piloting Video Kickstart Bonus, an invite-only program that rewards creators for posting their video content here. A few things to know: • Videos must be vertical, under 3 minutes, and content you've created yourself. • Videos you've already shared on other platforms are eligible, as long as they don't have watermarks. • You must post at least 15 videos across 15 different days within the 30-day period of the campaign. Invites are rolling out over the next few days, and enrollment closes October 30. Happy posting!!
— Allegra Jacchia (@allegrajacchia) October 15, 2026X पर कैसी वीडियो पर मिलेगा रिवार्ड्स
एक्स पर जो वीडियो पोस्ट की जाएगी वो वर्टिकल होनी चाहिए।
वीडियो पोस्ट करने की समय सीमा 3 मिनट के अंदर होनी चाहिए।
यूजर्स को खुद क्रिएट किया हुआ ऑरिजनल कंटेंट ही पोस्ट करना होगा।
अगर आपने कोई वीडियो दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहले से शेयर की हुई है तो उसे भी अपलोड किया जा सकता है। हालांकि, वीडियो पर उस ऐप का कोई वाटरमार्क नहीं होना चाहिए।
किस तरह का कंटेंट होना चाहिए, इसके बारे में एक्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि जिनके ज्यादा फॉलोअर्स होंगे, सिर्फ उन्हें ही इन्वाइट किया जाएगा या फिर सभी को इन्वाइट किया जाएगा। जिन यूजर्स को इस प्रोग्राम के लिए इन्वाइट किया जाएगा तो वे क्रिएटर स्टूडियो में प्रोग्राम सेक्शन के अंदर इस प्रोग्राम को देख पाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी