• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Coca Cola लगाएगी दुनिया की पहली हाईड्रोजन वेंडिंग मशीन, बिना बिजली कनेक्शन कहीं भी चलेगी

Coca-Cola लगाएगी दुनिया की पहली हाईड्रोजन वेंडिंग मशीन, बिना बिजली कनेक्शन कहीं भी चलेगी

कंपनी के अनुसार इस कदम से वह कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करना चाहती है।

Coca-Cola लगाएगी दुनिया की पहली हाईड्रोजन वेंडिंग मशीन, बिना बिजली कनेक्शन कहीं भी चलेगी

Photo Credit: Coca-Cola

कोका-कोला की हाईड्रोजन चालित वेंडिंग मशीन में कोई पावर आउटलेट मौजूद नहीं होगा।

ख़ास बातें
  • कंपनी वर्ल्ड एक्सपो 2025 में इस मशीन को दुनिया के सामने पेश करेगी
  • वेंडिंग मशीन में कोई पावर आउटलेट मौजूद नहीं होगा
  • यह मशीन सिर्फ और सिर्फ हाईड्रोजन के कार्ट्रिज पर निर्भर करेगी
विज्ञापन
Coca-Cola दुनिया की पहली हाईड्रोजन चालित वेंडिंग मशीन पेश करने वाली है। कंपनी वर्ल्ड एक्सपो 2025 (World Expo 2025) में इस मशीन को दुनिया के सामने रखेगी। World Expo 2025 अगले महीने जापान के ओसाका में होने जा रहा है। कोका-कोला दुनिया की पहली ऐसी कंपनी होगी जो इस तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने जापान की इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी Fuji Electric के साथ मिलकर तैयार किया है। कोका-कोला का मकसद कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को 2050 तक बिल्कुल न्यूट्रल कर देने का है जिसके तहत कंपनी ने यह कदम उठाया है। 

कोका-कोला की हाईड्रोजन चालित वेंडिंग मशीन में कोई पावर आउटलेट मौजूद नहीं होगा। यह मशीन सिर्फ और सिर्फ हाईड्रोजन के कार्ट्रिज पर निर्भर करेगी जिन्हें जरूरत के समय बदला भी जा सकेगा। ये हाईड्रोजन कार्ट्रिज मशीन में फिट होंगे जिसके बाद मशीन वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन के साथ रिएक्शन करके बिजली पैदा करेगी। कंपनी का दावा है कि इस तरह की मशीन को किसी भी वातावरण में चलाया जा सकेगा। 

दरअसल मशीन के अंदर एक इलेक्ट्रिसिटी जेनरेटर लगा होगा। ये हाइड्रोजन कार्ट्रिज इस जेनरेटर में लगाए जाएंगे। एक केमिकल रिएक्शन के तहत हाईड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर बिजली पैदा करेंगी। इस बिजली को एक बैटरी में स्टोर किया जाएगा। बैटरी इसके बाद बिजली को मशीन में भेजेगी और मशीन अपना काम कर सकेगी। कंपनी का कहना है कि वह World Expo 2025 में इस तरह की 58 मशीनें लगाने की तैयारी कर रही है। 

कंपनी ने हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया है कि एक बार हाइड्रोजन कार्ट्रिज लगाने के बाद यह मशीन कितने समय तक काम कर सकेगी। कंपनी ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि मशीनों के लिए हर समय हाईड्रोजन कार्ट्रिज उपलब्ध करवाना बहुत आसान काम नहीं होगा, और इसके लिए उसी तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर भी चाहिए होगा। इसमें लागत भी अहम भूमिका निभा सकती है। 

कोका-कोला के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा है। यूजर्स ने कंपनी के इस कदम को लेकर अलग-अलग तरह की राय दी हैं। कुछ यूजर्स ने कंपनी के कदम को सराहा है क्योंकि उनका मानना है कि यह एक एनवायरमेंटल फ्रेंडली कदम है जो कंपनी ने उठाया है। 

वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा कि हाईड्रोजन चालित मशीनें केवल ग्रीन हाउस गैस बनाने वाले मिथेन पावर्ड जेनरेटर हैं जो गैस उत्सर्जन में कुछ एक्स्ट्रा स्टेप्स लेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये मेकेनिकल वेंडिंग मशीनों को भूल गए क्या जो इन्होंने एक बार बनाई थीं और इस्तेमाल भी की थीं? इसी तरह के कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »