Work From Home के दिन हुए कम, लेकिन इस फील्‍ड में अभी भी ‘डिमांड’, नई रिपोर्ट से खुलासा

Work From Home Jobs : अमेरिका में मई महीने में सिर्फ 26.6% पेड वर्कडेज, वर्क फ्रॉम होम किए गए। कोविड-19 जब पीक पर था, तब 60 फीसदी पेड वर्कडेज, वर्क फ्रॉम होम किए जाते थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जून 2024 08:22 IST
ख़ास बातें
  • वर्क फ्रॉम होम को लेकर नई रिपोर्ट
  • ज्‍यादातर कर्मचारी अब ऑफ‍िस लौट रहे हैं
  • वर्क फ्रॉम होम के दिन हुए कम

वर्क फ्रॉम होम करने वालों में सबसे बड़ी संख्‍या इन्‍फर्मेशन और टेक्‍नॉलजी सेक्‍टर की है।

Work From Home Jobs : कोविड (Covid 19) ने वर्क फ्रॉम होम नौकरियों को रफ्तार दी, जो अब सुस्‍त पड़ने लगी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में वर्क फ्रॉम होम का स्‍तर साल 2020 के बाद से सबसे नीचे आ गया है। मई महीने में कर्मचारियों ने अपने कुल कार्यदिवसों का 26.6 फीसदी काम ही वर्क फ्रॉम होम किया। WFH रिसर्च के आंकड़ों का हवाला देते हुए फोर्ब्‍स ने बताया है कि ज्‍यादातर कर्मचारी अब ऑफ‍िस लौट रहे हैं। हालांकि कई इंडस्‍ट्री में अभी भी वर्क फ्रॉम होम का चलन बना हुआ है।   

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्रियों समेत रिसर्चर्स की स्‍टडी में पता चला है कि अमेरिका में मई महीने में सिर्फ 26.6% पेड वर्कडेज, वर्क फ्रॉम होम किए गए। कोविड-19 जब पीक पर था, तब 60 फीसदी पेड वर्कडेज, वर्क फ्रॉम होम किए जाते थे। 

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में फुल टाइम एम्‍प्‍लॉइज में से 13 फीसदी पूरी तरह रिमोट वर्क पर हैं। 26 फीसदी कर्मचारी हाइब्रिड वर्क कर रहे थे और मई में 62 फीसदी लोग ऑन साइट यानी ऑफ‍िस पहुंचकर काम कर रहे थे। 

वर्क फ्रॉम होम करने वालों में सबसे बड़ी संख्‍या इन्‍फर्मेशन और टेक्‍नॉलजी सेक्‍टर की है, इस सेक्‍टर के 69% कर्मचारी पूरी तरह रिमोट या हाइब्र‍िड काम पर हैं। इसके बाद फाइनेंस और इंश्‍योरेंस का सेक्‍टर आता है। रिसर्चर्स काे पता चला है कि इस सेक्‍टर में वर्क फ्रॉम होम के ज्‍यादा चलन की वजह हाई सैलरी और कंप्‍यूटर बेस्‍ड काम है। 
Advertisement

वहीं, रिटेल और हॉस्‍पिटैलिटी सेक्‍टर में वर्क फ्रॉम होम बहुत कम है। इस क्षेत्र में महज 17 फीसदी कर्मचारी ही पूरी तरह रिमोट या हाइब्रि‍ड जॉब कर रहे हैं। इस इंडस्‍ट्री में फ‍िजिकल मौजूदगी सबसे ज्‍यादा चाहिए इसलिए लोगों को ऑफ‍िस लौटना पड़ रहा है। एक दिलचस्‍प आंकड़ा यह भी सामने आया है कि साल 2020 के आसपास शुरू हुई कंपनियों में सबसे ज्‍यादा रिमोट वर्क की सुविधा है। इसकी वजह कंपनियों का डिजिटल नेचर है, जिसे अपनाकर उन्‍होंने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ऑफर किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.