1 सेकंड में 150 मूवी होंगी ट्रांसमिट, चीन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट

यह उपलब्धि चीन की महत्वाकांक्षी फ्यूचर इंटरनेट टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर पहल, एक दशक लंबी परियोजना और राष्ट्रीय चीन शिक्षा और अनुसंधान नेटवर्क (सेर्नेट) के लेटेस्ट डेवलपमेंट का हिस्सा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 18:33 IST
ख़ास बातें
  • 1.2 टेराबिट्स (1,200 गीगाबिट्स) प्रति सेकंड पर डेटा ट्रांसमिट हो सकता है
  • नई टेक्नोलॉजी से चीन दुनिया को चौंकाया
  • 1 सेकंड में 150 HD मूवीज को ट्रांसमिट करने के बराबर स्पीड

Photo Credit: Unsplash

चीनी कंपनियों ने हाल ही में इंटरनेट टेक्नोलॉजी में एक अभूतपूर्व उपलब्धि की और 'दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट' नेटवर्क लॉन्च किया। 1.2 टेराबिट प्रति सेकंड की चौंका देने वाली स्पीड के साथ, यह नेटवर्क वर्तमान में उपयोग में आने वाले ज्यादातर प्रमुख इंटरनेट राउट की तुलना में दस गुना अधिक तेज है। इस प्रोजेक्ट में चीन का सिंघुआ विश्वविद्यालय, चाइना मोबाइल, हुआवे टेक्नोलॉजीज और सेर्नेट कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

एनडीटीवी के अनुसार, 3,000 किलोमीटर से अधिक की विशाल दूरी तय करते हुए, नेटवर्क एक व्यापक ऑप्टिकल फाइबर केबलिंग सिस्टम के जरिए बीजिंग, वुहान और गुआंगजौ को जोड़ता है। इसमें 1.2 टेराबिट्स (1,200 गीगाबिट्स) प्रति सेकंड पर डेटा ट्रांसमिट करने की क्षमता है, जो दुनिया के अधिकांश इंटरनेट बैकबोन नेटवर्क के लिए 100 गीगाबिट्स प्रति सेकंड के स्टैंडर्ड को बड़े मार्जिन से पार कर जाती है। यहां तक ​​कि संयुक्त राज्य अमेरिका की पांचवीं पीढ़ी के Internet2 का हालिया अपग्रेड भी 400 गीगाबिट प्रति सेकंड पर संचालित होता है।

यह उपलब्धि चीन की महत्वाकांक्षी फ्यूचर इंटरनेट टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर पहल, एक दशक लंबी परियोजना और राष्ट्रीय चीन शिक्षा और अनुसंधान नेटवर्क (सेर्नेट) के लेटेस्ट डेवलपमेंट का हिस्सा है। जुलाई में सक्रिय हुआ और हाल ही में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया नेटवर्क न केवल सभी परिचालन परीक्षण पास कर चुका है, बल्कि अत्यधिक विश्वसनीय भी साबित हुआ है।

Huawei Technologies के उपाध्यक्ष वांग लेई ने नेटवर्क की स्पीड पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह केवल एक सेकंड में 150 हाई-डेफिनिशन फिल्मों के बराबर डेटा स्थानांतरित कर सकता है। चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग से FITI के प्रोजेक्ट लीडर वू जियानपिंग ने सुपरफास्ट लाइन को न केवल एक सफल ऑपरेशन बताया, बल्कि चीन को और भी तेज इंटरनेट बनाने के लिए उन्नत तकनीक प्रदान की।
Advertisement

नए इंटरनेट बैकबोन की तुलना सुपरफास्ट ट्रेन ट्रैक से करते हुए, सिंघुआ विश्वविद्यालय के जू मिंगवेई ने बताया कि यह समान मात्रा में डेटा ले जाने के लिए 10 नियमित ट्रैक की आवश्यकता को रिप्लेस करता है। इसके चलते यह अधिक लागत प्रभावी और मैनेजेबल सिस्टम बन गया है, जो चीन के लिए इंटरनेट टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण छलांग है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.