• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • NFT को आर्ट मानने के मुद्दे में Wikipedia के एडिटर्स ने की वोटिंग, जानें क्या हुआ फैसला

NFT को आर्ट मानने के मुद्दे में Wikipedia के एडिटर्स ने की वोटिंग, जानें क्या हुआ फैसला

इस मुद्दे पर बहस का पात्र बने छह एडिटर्स में से पांच ने NFT को आर्टवर्क के रूप में कैटेगराइज़ करने के खिलाफ वोट किया।

NFT को आर्ट मानने के मुद्दे में Wikipedia के एडिटर्स ने की वोटिंग, जानें क्या हुआ फैसला

Wikipedia एक निःशुल्क, यूज़र-जनरेटिड इंफोर्मेशन वेबसाइट है, जिसके कंटेंट को कोई भी एडिट कर सकता है

ख़ास बातें
  • NFT को आर्ट के रूप में कैटेगराइज़ करने के ऊपर Wikipedia पर चल रही है बेहस
  • 6 में से 5 एडिटर्स की आर्टवर्क के रूप में कैटेगराइज़ करने के खिलाफ वोटिंग
  • मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालते हुए बाद में फिर खोलने का फैसला लिया गया
विज्ञापन
Wikipedia के एडिटर्स के एक ग्रुप ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) को वर्क ऑफ आर्ट की कैटेगरी में डालने के खिलाफ वोट किया है। हालांकि, सही जानकारियों की कमी के कारण, इस मुद्दे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और इसके ऊपर बाद में चर्चा की जाएगी। पिछले साल दिसंबर के अंत में, "जीवित कलाकारों द्वारा सबसे महंगी आर्ट सेल" के विषय पर एक बड़ी ऑनलाइन बहस छिड़ गई थी। बता दें, विकिपीडिया एक निःशुल्क, यूज़र-जनरेटिड इंफोर्मेशन वेबसाइट है, जिसके कंटेंट को कोई भी एडिट कर सकता है, इसलिए इसके एडिटर्स की संख्या बहुत बड़ी है।

एडिटर जोनस (Jonas) ने एक सर्वे पेज पर लिखा है कि "विकिपीडिया वास्तव में यह तय नहीं कर सकता है कि आर्ट के रूप में किसे कैटेगराइज़ किया जाना चाहिए या किसे नहीं, और यही वजह है कि NFT को आर्ट की लिस्ट में रखना चीजों को बहुत आसान बनाता है। एनएफटी की अपनी लिस्ट है, जिसे आर्टिकल में जोड़ा जाना चाहिए।"

NFT ब्लॉकचेन नेटवर्क पर सेव किए गए आर्टवर्क, सॉन्ग, स्पोर्ट्स मोमेंट और वीडियो गेम के साथ-साथ कई अन्य चीज़ों का डिजिटल रूप है।

अक्टूबर 2021 में, रैपर स्नूप डॉग (Snoop Dogg) ने "God Mode" नाम का एक Fidenza डिज़िटल आर्टवर्क नंबर 938 खरीदा था, जिसे इस मार्केट के इतिहास में पहला सबसे महंगा एनएफटी माना जाता है। इसकी कीमत 8.5 मिलियन डॉलर (लगभग 63 करोड़ रुपये) थी।
 

Wikipedia पर, एडिटर्स के बीच चर्चा एक उलझन के इर्द-गिर्द घूमती रही क क्या एक NFT को आर्ट का रूप माना जा सकता है या यह केवल एक टोकन है, जो मुख्य आर्ट से अलग है।
 

इस मुद्दे पर बहस का पात्र बने छह एडिटर्स में से पांच ने NFT को आर्टवर्क के रूप में कैटेगराइज़ करने के खिलाफ वोट किया।

इसके बाद, 12 जनवरी को एक फैसला लिया गया, जिसमें कहा गया कि टॉप आर्ट सेल्स की लिस्ट में से Beeple की $69 मिलियन (लगभग 510 करोड़ रुपये) की  एनएफटी की सेल के कंटेंट को हटाया जाए और इस मुद्दे को बहस के लिए बाद में फिर से खोला जाए।

क्योंकि विकिपीडिया पर कोई भी लिख सकता है, इसलिए शायद NFT समुदाय के सदस्य खुद इस मुद्दे का निष्कर्ष निकाल सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »