...तो इसलिए बंद कर देने चाहिए इस्तेमाल ना होने वाले ऑनलाइन अकाउंट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2016 16:59 IST
फेसबुक के प्रचलन में आने से पहले मायस्पेस का इस्तेमाल कई यूज़र करते थे। आज भी मायस्पेस पर अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा यूजर अकाउंट की जानकारी उपलब्ध है। इंटरनेट पर इनमें से कुछ अकाउंट की निजी जानकारी अब लीक हो गई है। कह सकते हैं कि अगर आपने हाई स्कूल में किसी अकाउंट को बनाकर छोड़ दिया था तो संभव है कि वह आज किसी मार्केटिंग कंपनी या अपराधियों के लिए काम का हो।

मायस्पेस की मालिक कंपनी टाइम इंक. ने सोमवार को उन रिपोर्ट की पुष्टि की जिनमें कहा गया था कि मायस्पेस के 360 मिलियन से ज्यादा अकाउंट को शुक्रवार को बेच दिया गया। इस लीक में पासवर्ड, ईमेल एड्रेस और यूजरनेम शामिल थे जिन्हें जून 2013 में मायस्पेस से हैक किया गया था। इसके बाद मायस्पेस ने कड़ी सुरक्षा के लिए अपनी वेबसाइट को फिर से डिजाइन किया था।

एक ब्लॉगपोस्ट में मायस्पेस ने बताया कि कंपनी ने हैक किए गए पासवर्ड को डिसेबल कर दिया है ताकि लीक हुई जानकारी से अकाउंट को एक्सेस करके कोई भी किसी तरह का गलत फायदा नहीं उठा सके।

अभी तक यह साफ नहीं है कि मायस्पेस से हैक हुए कितने अकाउंट अभी भा एक्टिव हैं। या फिर उन अकाउंट को हैक किया गया है जो आज भी मायस्पेस को इस्तेमाल करने के लिए लॉगइन करते हैं। लेकिन इस बात की उम्मीद ज्यादा है कि हैक किए गए अधिकतर अकाउंट का इस्तेमाल कई सालों से एक बार भी नहीं किया गया हो। शायद यही वजह है कि एक्सपर्ट हमेशा कहते हैं कि कभी भी यूजर को एक यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल अलग-अलग ऑनलाइन सर्विस के लिए नहीं करना चाहिए। इससे हैकर के लिए पासवर्ड और यूजरनेम को एक जगह से चोरी कर उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करना आसान होता है। इस तरह से यूजर की डिजिटल लाइफ का पूरा पोर्टफोलियो प्रभावित होता है।
Advertisement

इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अगर आप अपने किसी अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उन्हें डिलीट कर दें या फिर ऐसी सर्विस के लिए एक ईमेल एड्रेस बना लें जिससे आपको उस अकाउंट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलती रहे। इससे ना केवल आपको कम यूजरनेम और पासवर्ड याद रखने पड़ेंगे बल्कि हैकिंग की स्थिति में आपको बहुत ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। अपने पुराने अकाउंट की जानकारी को बदलकर आप इंटरनेट पर उपलब्ध अपनी दूसरी जानकारी को भी सुरक्षित कर सकते हैं।
Advertisement

मायस्पेस से चोरी की गई निजी जानकारी को कई हजार डॉलर में बेचा जाना था, इससे पता चलता है कि पुरानी जानकारी भी कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण और काम की हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, MySpace, Right to be Forgotten, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.