हवाई यात्रा के दौरान फोन को फ्लाइट मोड पर रखना क्यों है जरूरी, जानें पूरा सच

फ्लाइट के दौरान यात्रियों को नियमित रूप से अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में रखने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2025 13:04 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में हवाई यात्रा बहुत ही आम हो गई है।
  • सिर्फ कुछ ही घंटों में हजारों किमी की लंबी यात्रा पूरी हो जाती है।
  • फ्लाइट के दौरान यात्रियों को फोन फ्लाइट मोड पर रखने की सलाह दी जाती है।

हवाई यात्रा में फोन फ्लाइट मोड पर क्यों जरूरी है।

Photo Credit: Pexels/Pixabay

आज के समय में हवाई यात्रा बहुत ही आम हो गई है। सिर्फ कुछ ही घंटों में हजारों किमी की लंबी यात्रा पूरी हो जाती है। फ्लाइट के दौरान यात्रियों को नियमित रूप से अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में रखने के लिए कहा जाता है। यह क्यों जरूरी है और इसे नजरअंदाज करने के संभावित खतरे क्या हैं। फ्लाइट मोड जिसे एयरप्लेन मोड भी कहा जाता है, सेलुलर, वाई-फाई और ब्लूटूथ समेत फोन के वायरलेस कम्युनिकेशन फंक्शन को रोक देता है। फोन को फ्लाइट मोड में रखना सिर्फ सुझाव नहीं है, बल्कि एविएशन एक्सपर्ट और रेगुलेटरी ऑथोरिटी का जरूरी सुरक्षा उपाय है। ऐसा करके आप सुरक्षा को बढ़ाने के साथ-साथ अपने फोन की बैटरी लाइफ को भी बचाते हैं। अब जब भी हवाई यात्रा करें तो फोन को फ्लाइट मोड पर स्विच करना न भूलें।

जब भी आपने हवाई जहाज में यात्रा की होगी तो आपको पता होगा कि फ्लाइट के दौरान आपको अपना फोन मुख्य रूप से सरक्षा और विनियामक कारणों से फ्लाइट मोड में रखने के लिए कहा जाता है। पर क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है या इसके पीछे की वजह क्या है? आज हम आपको यहां बता रहे हैं कि विमान में उड़ान के दौरान फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फ्लाइट मोड में रखने के लिए क्यों कहा जाता है।
Advertisement

फ्लाइट मोड क्या होता है?
फ्लाइट मोड एयरक्राफ्ट सिस्टम के लिए जोखिमों को कम करने और इंटरनेशनल एविएशन नियमों का पालन के लिए किया जाता है। फ्लाइट मोड में फोन के सेलुलर, वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद हो जाते हैं। हालांकि, आमतौर पर वाई-फाई और ब्लूटूथ को मैनुअली ऑन किया जा सकता है, अगर एयरलाइन इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट या मैसेजिंग के लिए अनुमति देती है।
Advertisement

रेडियो फ्रीक्वेंसी में रुकावट
फोन लगातार सेल टावर से कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं। क्रूजिंग ऊंचाई पर फोन दूर के टावर तक पहुंचने के लिए अपनी सिग्नल पावर बढ़ा सकते हैं, जिससे रेडियो वेव्स निकलती हैं जो प्लेन के कम्युनिकेशन और नेविगेशन सिस्टम में रुकावट डाल सकती हैं। हालांकि, आधुनिक विमान बेहतर तरीके से तैयार होते हैं, जिसमें इसकी रुकावट कम होती है, लेकिन फिर भी पायलट हेडफोन में नॉयज पैदा हो सकता है। इससे संवेदनशील इक्विपमेंट प्रभावित हो सकते हैं, खासतौर पर टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान जब सबसे ज्यादा ध्यान देना होता है।
Advertisement

नेटवर्क बाधा
ज्यादा ऊंचाई पर फोन एक साथ जमीन पर कई टावर से कनेक्ट होने का प्रयास कर सकता है, जिससे सेलुलर नेटवर्क बाधित हो सकता है और खराब सिग्नल रूटिंग या कनेक्शन ड्रॉप हो सकता है।
Advertisement

नियामक अनुपालन
यूएस में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) जैसे एविएशन ऑथेरिटी के अनुसार फ्लाइट के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एयरप्लेन मोड में रखना जरूरी है, जब तक कि एयरलाइन द्वारा खासतौर पर अनुमति न दी जाए।
Advertisement

बैटरी और डिवाइस स्टेबिलिटी
अधिक ऊंचाई पर लगातार सिग्नल सर्च करने के लिए फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और इससे डिवाइस गर्म हो सकता हैं तो ऐसे में विमान में फोन को फ्लाइट मोड में रखने की सलाह दी जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.