Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें

Trump TV लॉन्च के मौके पर व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भाषणों के फुटेज दिखाए

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 16:01 IST
ख़ास बातें
  • व्हाइट हाउस ने Trump TV लॉन्च कर दिया है।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, Politico और MS NOW पर पाबंदी लगा दी थी।
  • मीडिया संगठन ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए।

व्हाइट हाउस ने Trump TV लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: NDTV

व्हाइट हाउस ने Trump TV लॉन्च कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, Politico और MS NOW पर पाबंदी लगा दी थी। जिसके खिलाफ तीनों ही मीडिया संगठन ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए और मुकदमा दायर करवा दिया। इसी तनातनी के बीच व्हाइट हाउस ने खुद का चैनल Trump TV के नाम से लॉन्च कर दिया।  ट्रम्प टीवी 24x7 चलने वाला एक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने भाषण और प्रशासन की घोषणाएं व अपडेट दिखाए जाएंगे। 

व्हाइट हाउस ने अमेरिकी मीडिया के साथ चल रही तनातनी के बीच दर्शकों तक प्रशासन की कवरेज पहुंचाने के लिए एक डेडीकेटेड चैनल Trump TV के नाम से लॉन्च कर दिया है। ट्रम्प से जुड़ा कंटेंट यह चैनल दिखाएगा। इसमें उनके पुराने भाषण भी शामिल होंगे। बीते दिन डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, Politico और MS NOW पर लगाई गई पाबंदियों को सही ठहराया। तीनों संगठनों ने प्रशासन के उस फैसले को चुनौती देते हुए एक फेडरल मुक़दमा दायर किया था, जिसके तहत उनके पत्रकारों को व्हाइट हाउस में कवरेज से रोक दिया गया था। 

Advertisement

IT'S LIVE. 📺🦅

TRUMP TV IS STREAMING NOW. 24/7, updated in real time, with top past moments, announcements, and the latest and greatest from the administration all in one place.

Not every big moment has made it on your tv, now it can.

📲 https://t.co/3KwWkBZ69m pic.twitter.com/g4v7n2J04s

— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026

व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट से टीवी चैनल के लॉन्च की घोषणा की गई। पोस्ट में लिखा गया, "यह लाइव हो गया है। Trump TV अब स्ट्रीम हो रहा है। 24/7, रियल-टाइम अपडेट के साथ, जिसमें पुराने खास पल, घोषणाएं और प्रशासन की ताजा और बेहतरीन खबरें एक ही जगह पर मिलेंगी। हर बड़ा पल आपके टीवी पर नहीं आ पाया था, लेकिन अब ऐसा हो सकता है।"

Trump TV लॉन्च के मौके पर व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भाषणों के फुटेज दिखाए, जिसमें अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर उनका शपथ ग्रहण समारोह भी शामिल था। मामले पर बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष रूप से रिपोर्टिंग करे। उन्होंने अपने प्रशासन के उस फैसले का बचाव किया जिसके तहत उन मीडिया आउटलेट्स पर रोक लगाई गई थी, जिन पर उन्होंने फेक न्यूज दिखाने का आरोप लगाया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.