यूजर्स को इस फीचर का लाभ उठाने के लिए अपने WhatsApp अकाउंट को पहले Accounts Centre से लिंक करना होगा।
Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी।
WhatsApp यूजर्स के लिए Instagram रील शेयर करना अब काफी आसान होने वाला है। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर लेकर आ रही है जिससे कि यूजर चैट में आसानी इंस्टाग्राम रील शेयर कर सकेगा। इसके लिए एक खास शॉर्टकट बटन उपलब्ध होने वाला है। चुटकी में रील को दूसरे यूजर को शेयर किया जा सकेगा। यह बटन अटैचमेंट मेन्यु में मिलने वाला है। आइए जानते हैं कैसे करेगा काम।
Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर रोलआउट कर रही है जो एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए पहुंच भी गया है। रील्स को अब मीडिया पिकर में नहीं खोजना होगा। बल्कि अटैचमेंट मेन्यु में ही एक बटन मिल जाएगा जिसकी मदद से रील शेयर करना काफी सरल होगा। यहां से यूजर अपनी हालिया ब्राउज की गई रील्स देख सकते हैं। साथ ही सेव की गई रील, और लाइक किए गए वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसके बाद यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन 2.26.42.9 में यह बीटा यूजर्स के लिए आया है। Google Play Store से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। फीचर के तहत एक खास रील बटन यूजर को मिलेगा जिसमें वह अपनी Instagram की एक्टिविटी देख सकेगा। हालिया देखे गए वीडियो, लाइक किए गए वीडियो, और सेव किए गए वीडियो भी सीधे यहां से शेयर हो सकेंगे। किसी भी वीडियो को सिर्फ चुनकर यहां से सीधे WhatsApp चैट में शेयर कर सकते हैं।
हालांकि यूजर्स को इस फीचर का लाभ उठाने के लिए अपने WhatsApp अकाउंट को पहले Accounts Centre से लिंक करना होगा। अगर यूजर WhatsApp अकाउंट को अलग रखना चाहता है तो Instagram और Facebook से लिंक न करने का विकल्प भी है। लेकिन इस केस में फिर नया रील बटन यूजर को नहीं दिखाई देगा। ऐसे यूजर्स के लिए मैसेंजर मीडिया पिकर पहले से उपलब्ध करवा रहा है। नया रील बटन एक समर्पित बटन है जिसके माध्यम से अटैचमेंच मेन्यु में ही रील शेयरिंग हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी