UDGAM Portal : 35 हजार करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं बैंकों में, उद्गम पोर्टल पर लगाएं पता, जानें इसके बारे में

UDGAM Portal : उद्गम का पूरा नाम है- अनक्‍लेम्‍ड डिपॉजिट्स- गेटवे टू एक्‍सेस इन्‍फर्मेशन।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 17:20 IST
ख़ास बातें
  • आरबीआई ने लॉन्‍च किया उद्गम पोर्टल
  • अनक्‍लेम्‍ड रकम का लगा सकते हैं पता
  • उद्गम पोर्टल पर सर्च किए जा सकेंगे अनक्‍लेम्‍ड डिपॉजिट्स

उद्गम पोर्टल पर 7 बैंकों में जमा बिना दावे वाले डिपॉजिट्स से संबंधित जानकारी उपलब्‍ध है।

Photo Credit: Print screen

What is UDGAM Portal : भारतीय रिजर्व बैंक ने उद्गम (UDGAM) के नाम से एक सेंट्रलाइज्‍ड वेब पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का मकसद बिना दावे वाले डिपॉजिट्स के बारे में जानने और उसे क्‍लेम करने में लोगों की मदद करना है। उद्गम का पूरा नाम है- अनक्‍लेम्‍ड डिपॉजिट्स- गेटवे टू एक्‍सेस इन्‍फर्मेशन। गुरुवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पोर्टल को पेश किया। इसे रिजर्व बैंक ने तैयार किया है। पोर्टल पर जाकर लोगों को अपने डिपॉजिट्स खोजने में आसानी होगी, क्‍योंकि वहां तमाम बैंक मौजूद होंगे। लोग अलग-अलग बैंक में डिपॉजिट्स खोजने के बजाए उद्गम पोर्टल पर ही डिपॉजिट्स सर्च कर सकेंगे। इसी पोर्टल पर क्‍लेम भी किया जा सकेगा।   
 

कौन-कौन से बैंक हैं उद्गम पोर्टल पर 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वक्‍त में उद्गम पोर्टल पर 7 बैंकों में जमा बिना दावे वाले डिपॉजिट्स से संबंधित जानकारी उपलब्‍ध है। 
Advertisement
ये बैंक हैं- 
  • भारतीय स्टेट बैंक 
  • पंजाब नेशनल बैंक 
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 
  • धनलक्ष्मी बैंक 
  • साउथ इंडियन बैंक 
  • डीबीएस बैंक इंडिया और सिटी बैंक

रिजर्व बैंक ने इसी साल अप्रैल में कहा था कि वह अनक्‍लेम्‍ड डिपॉजिट्स का पता लगाने के लिए एक सेंट्रलाइज्‍ड पोर्टल तैयार करेगा। 

रिजर्व बैंक का यह भी कहना है कि अनक्‍लेम्‍ड डिपॉजिट्स की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए वह अभियान चलाता रहता है। इस पोर्टल पर लोगों को अनक्‍लेम्‍ड अकाउंट्स की पहचान करने में मदद मिलेगी। लोग उस अकाउंट में जमा रकम पर दावा कर सकेंगे या अपने सेविंग्‍स अकाउंट को उन बैंकों में शुरू कर सकेंगे। 
Advertisement
 

कब से शुरू होगी सुविधा

इस सुविधा को फेज वाइज तरीके से 15 अक्टूबर 2023 तक उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि पब्लिक सेक्‍टर के बैंकों ने इस साल फरवरी तक 35 हजार करोड़ रुपये की अनक्‍लेम्‍ड रकम आरबीआई को ट्रांसफर की थी। 
 

किस बैंक में कितना पैसा?  

सबसे ज्‍यादा अनक्‍लेम डिपॉजिट्स SBI में जमा हैं। वहां 8,086 करोड़ रुपये ऐसे हैं, जिनका कोई दावेदार अभी नहीं है। पंजाब नेशनल बैंक में 5,340 करोड़ रुपये, केनरा बैंक में 4,558 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3,904 करोड़ रुपये जमा हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.