जमीन पर कार और पानी पर स्पीड बोट है ये गाड़ी, माइलेज जानकर रह जाएंगे दंग

WaterCar h1-Panther का बेस प्राइस $465,000 (करीब 3.80 करोड़ रुपये) है। पानी में यह कार 35 नॉट्स की स्पीड से भाग सकती है और इस कार में 5 से 6 यात्री यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 21:11 IST
ख़ास बातें
  • WaterCar का h1-Panther वाहन मूल Hummer चेसिस पर बना है
  • कार 4x4 ट्रांसमिशन से लैस है और Chevrolet LS3 इंजन पर चलती है
  • जमीन से पानी में चलने के लिए तैयार होने में मात्र 20 सेकंड का समय लेती है

WaterCar h1-Panther का बेस प्राइस $465,000 (करीब 3.80 करोड़ रुपये) है

जेम्स बॉन्ड फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों के लिए पानी में चलने वाली कार की कल्पना करना आसान हो गया। एक ऐसी कार, जो दिखती तो आम कार की तरह है, लेकिन पानी में भी चलती है। जो गाड़ी एक समय में कल्पना थी, वो आज हकीकत में बदल चुकी है। कई कंपनियां हैं, जिन्होंने पानी में चलने वाली कार बनाई है और इनमें से कुछ का दावा है कि उनका मॉडल प्रोडक्शन के लिए तैयार है। इस कल्पना को सच बनाने वाली एक कंपनी WaterCar है, जिसने h1-Panther नाम का एक वाहन तैयार किया है, जो पानी में भी चल सकता है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित WaterCar का h1-Panther वाहन मूल Hummer चेसिस पर बना है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस वाहन की सभी जानकारियां उपलब्ध कराई है, जिससे पता चलता है कि टीम ने Hummer SUV की भारी स्टील और लोहे को हटाकर एल्यूमीनियम या स्टेनलेस स्टील जैसे नए हल्के धातुओं के साथ इसे पूरी बदल दिया। इसका बेस प्राइस $465,000 (करीब 3.80 करोड़ रुपये) है।
 

इन सभी बदलावों से वाहन का वजन कम हो गया। इसके बाद, एसयूवी को बेस्पोक घटकों के साथ जोड़ा गया, जो इसे तैरने में मदद करते हैं, जैसे 6061 एल्यूमीनियम पतवार और बंद फोम से भरे फ्लोटेशन सेल।

वाटरकार की यह 'वाटर कार' जमीन और पानी दोनों दौड़ सकती है और कंपनी ने इसका डेमो भी दिखाया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें ये कारें जमीन पर और फिर पानी पर दौड़ती नजर आ रही हैं।
Advertisement

पानी में यह कार 35 नॉट्स की स्पीड से भाग सकती है। इस कार में 5 से 6 यात्री यात्रा कर सकते हैं। कार 4x4 ट्रांसमिशन से लैस है और Chevrolet LS3 इंजन पर चलती है। इस कार को अमेरिकी कोस्ट गार्ड का अप्रूवल भी मिल चुका है। यह कार जमीन से पानी में चलने के लिए तैयार होने में मात्र 20 सेकंड का समय लेती है। कंपनी का दावा है कि कार को जमीन पर 380 मील (करीब 611 किमी) चलाया जा सकता है और पानी में करीब 95 मील (करीब 155 किमी) तैराया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , water car video, Water Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.