Walmart के सभी 'कैश एंड कैरी' स्टोर ऑनलाइन

Walmart के सभी 'कैश एंड कैरी' स्टोर ऑनलाइन
विज्ञापन
रिटेल कंपनी वालमार्ट (Walmart) ने कहा कि उसने भारत में अपने सभी 'कैश एंड कैरी' स्टोर का ऑनलाइन एकीकरण कर दिया है। कंपनी ने इसके तहत अपने सभी 20 स्टोर का ओमनी चैनल के जरिए ऑनलाइन एकीकरण किया है। आपको बता दें कि कंपनी भारत में 'बेस्ट प्राइस’ ब्रांड के नाम से स्टोर चलाती है।

ओमनी चैनल सिस्टम में Walmart के ‘कैश एंड कैरी’ स्टोर के मेंबर bestprice.in के जरिए कनेक्ट कर सकेंगे। कंपनी के बयान के मुताबिक, मेंबर यहां ऑनलाइन शॉपिंग भी कर पाएंगे। वर्चुअल ऑनलाइन स्टोर में कंपनी के रिटेल स्टोर की तरह अलग-अलग किस्म के प्रोडक्ट मौजूद होंगे। यहां ताजा फल और सब्जियां भी उपलब्ध होंगी।

Walmart India के अध्यक्ष और सीईओ कृश अय्यर ने कहा कि स्मार्टफोन व टैबलैट जैसे उपकरणों के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी को अपने सदस्यों से अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

उन्होंने आगे कहा, ''ओमनी चैनल के जरिए हमारे सदस्यों के लिए शॉपिंग का शानदार अनुभव कंपनी के बिजनेस में बढ़ोतरी के नए रास्ते खोलेगा।''

कंपनी ने लखनऊ व हैदराबाद बेस्ट प्राइस स्टोर के मेंबर लिए बी2बी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जुलाई 2014 में शुरू किया था। अब सभी 20 स्टोर इससे जोड़ दिए गए हैं।

गौरतलब है कि कंपनी ने अक्टूबर 2014 में भारती इंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के साथ 6 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करते हुए भारत में खुद ही अपने स्टोर चलाने का फैसला किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »