Dogecoin निवेशकों के लिए अच्छी खबर, अब ये अमेरिकी कंपनी अपनी सर्विस के लिए एक्सेप्ट करेगी डॉजकॉइन

अमेरिका की एक पालतू-देखभाल (Pet care) सर्विस कंपनी Wag ने अब BitPay के माध्यम से डॉजकोइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जून 2021 16:53 IST
ख़ास बातें
  • COVID-19 महामारी के चलते कंपनी ने अपनाया डिजिटल पेमेंट का तरीका।
  • कंपनी देती है डॉग वॉक, रातभर देखभाल, पालतू प्रशिक्षण, पशु चिकित्सा सेवा।
  • BitPay के द्वारा Dogecoin को स्वीकार करने का किया फैसला।

कंपनी ने कहा कि BitPay के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में यह भुगतान किया जा सकता है।

क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों के बीच लगातार उत्सुकता पैदा की है। हाल ही में एक मार्केट क्रैश हुआ और कुछ देशों में अधिकारियों द्वारा कार्रवाई भी की गई। मगर बावजूद इसके वे तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉइन यूजर्स के विशाल बाजार पर नजर रखने वाली कंपनियों के बीच धीमी लेकिन स्थिर स्वीकृति प्राप्त कर रहे हैं।

अमेरिका की एक पालतू-देखभाल (Pet care) सर्विस कंपनी Wag ने अब BitPay के माध्यम से डॉजकोइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया है। इसने कहा कि पालतू जानवरों के माता-पिता क्रेडिट खरीदने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग कर सकते हैं। इसका उपयोग ऑन-डिमांड डॉग वॉक, रात भर देखभाल, पालतू प्रशिक्षण, पशु चिकित्सा सलाह और इसके ऐप के माध्यम से दी जाने वाली किसी भी अन्य सेवा के भुगतान के लिए किया जा सकता है।

अमेरिका में COVID-19 महामारी के दौरान पालतू जानवरों की देखभाल करने वाली कंपनियों को कड़ी चोट लगी क्योंकि ज्यादातर लोग घर पर ही रहे या अपने पालतू जानवरों को स्वयं ही सैर पर ले जाने का फैसला किया। इसलिए ये कंपनियां तेजी से एक अधिक स्थायी व्यवसाय मॉडल की ओर बढ़ीं। उन्होंने डिजिटल भुगतान तकनीक को लागू किया और डिलीवरी व ऑनलाइन सहायता प्रदान करने पर अधिक ध्यान देना शुरू किया।

एक ट्वीट के माध्यम से Wag ने इस बड़ी खबर का खुलासा किया और कहा, "अब हम BitPay के द्वारा Dogecoin स्वीकार करते हैं।"

Advertisement
कंपनी ने कहा कि हर क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन पर उसने अपनी आय का एक हिस्सा पर्यावरण में कार्बन के प्रभाव को रोकने के लिए किये जा प्रयासों में दान देने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने DOGE कम्यूनिटी के उद्देश्य #DoOnlyGoodEveryday के समर्थन की बात कही। अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर वैग! ने कहा कि अब पेरेंट्स वैग क्रेडिट्स को डॉजकॉइन द्वारा खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी ने जोड़ा कि हर खरीद के साथ हम एक पेड़ लगाएंगे।  
यह खबर लिखने के समय पर भारत में डॉजकॉइन की कीमत 13.89 रुपये थी। 
Advertisement

वैग! के सीईओ गैरेट स्मॉलवुड ने कहा कि वे अपने प्लैटफॉर्म में एकीकृत क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बहुत उत्साहित हैं और सहूलियत के अनुसार लोगों के लिए भुगतान करना आसान बना रहे हैं।
कंपनी ने कहा कि उसने पाया कि सोशल मीडिया पर क्रिप्टोकरेंसी समुदाय के साथ महीनों तक शामिल रहने के बाद भुगतान के इस रूप की स्पष्ट मांग थी।
Advertisement
BitPay ने ट्वीट किया कि हम Wag! का क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में स्वागत करते हैं। अब पालतू जानवरों के पेरेंट्स @WagWalking क्रेडिट खरीदने के लिए #dogecoin समेत क्रिप्टोकरेंसी का प्रयोग कर सकते हैं। 

BitPay के चीफ कमर्शिअल ऑफिसर सोनी सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे क्रिप्टोकरेंसी भुगतान का पसंदीदा तरीका बनती जा रही है, वैग! जैसी कंपनियां इसके महत्व को महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि "वैग! का उपभोक्ताओं की सहूलियत के उठाया गया यह कदम यूजर्स को भविष्य भुगतान तरीकों की दुनिया में कदम रखने का मौका देता है। इससे वैग! को निश्चित रूप से लाभ होगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wag the Dog, wag, Dogecoin Price, Dogecoin Price in India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.