9 नवंबर को खास Lidar सिस्टम के साथ लॉन्च हो रही है Volvo EX90 इलेक्ट्रिक कार, लेटेस्ट टीजर में दिखा डिजाइन

वीडियो में कार का एनिमेटेड मॉडल दिखाया गया है और साथ ही इसमें कुछ धुंधली झलक भी शामिल हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 21:29 IST
ख़ास बातें
  • Volvo EX90 EV मौजूदा XC90 SUV पर आधारित है
  • इसमें 0.29 के ड्रैग कोएफिशिएंट के साथ सबसे स्मूथ सतह मिलती है
  • अपकमिंग EX90 इलेक्ट्रिक कार में पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा है

Volvo EX90 में रडार टेक्नोलॉजी होगी

Volvo अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार EX90 का पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। EX90 इलेक्ट्रिक कार को 9 नवंबर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। कंपनी ने कार को सोशल मीडिया पर टीज करना शुरू कर दिया है, जिसमें इसके डिजाइन एलिमेंट्स को दिखाया डा रहा है। कार का पूरा डिजाइन अभी भी पर्दे के पीछे रखा गया है। Volvo EX90 EV मौजूदा XC90 SUV पर आधारित है।

Volvo ने सोशल मीडिया पर EX90 EV को टीज करना शुरू कर दिया है और टीजर्स के जरिए कार के डिजाइन की झलकियां दिखाई है। Volvo ने YouTube पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कार के डिजाइन की बारीकी से जानकारी दी है। वोल्वो का दावा है कि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के लिए यॉट के डिजाइन से प्रेरणा ली है और इसमें 0.29 के ड्रैग कोएफिशिएंट के साथ सबसे स्मूथ सतह प्राप्त करने की कोशिश की है।

वीडियो में कार का एनिमेटेड मॉडल दिखाया गया है और साथ ही इसमें कुछ धुंधली झलक भी शामिल हैं। कार में एक Lidar सिस्टम भी है, जिसे रूफ के ऊपर फिट किया गया है। वोल्वो का दावा है कि लिडार सिस्टम कार की आंख है और यह रेंज को मापने और कार के सामने 250 मीटर तक की गतिविधि का पता लगाने के लिए पल्स लेजर का उपयोग करता है।

कार के कुछ फीचर्स पहले ही टीज किए जा चुके हैं। अकमिंग EX 90 इलेक्ट्रिक कार में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 19-स्पीकर और विल्किंस साउंड सिस्टम शामिल है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay से लैस होगा। कार के अंदर PM2.5 एयर फिल्टर, मसाज के साथ हीटेड फ्रंट सीट मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग भी मिलेगी।
Advertisement

फिलहाल पावरट्रेन बैटरी पैक के बारे में बात करते हुए, वोल्वो ने फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कार 100kWh क्षमता के बैटरी पैक से लैस होगी, जो वोल्वो की टू-वे चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा। यह टेक्नोलॉजी व्हीकल को जरूरत पड़ने पर घर या अन्य अप्लायंस को बिजली देने में सक्षम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.