Volkswagen Taigun, Virtus Sound Edition लॉन्च, दमदार फीचर्स और कीमत 15.52 लाख से शुरू

Volkswagen Taigun और Virtus में साउंड एडिशन के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Volkswagen Taigun Topline 1.0L TSI MT की एक्स शोरूम कीमत 16.33 लाख है।
  • Volkswagen Virtus Topline 1.0L TSI MT की एक्स शोरूम कीमत 15.52 लाख है।
  • Volkswagen Virtus और Taigun में1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है।

Volkswagen Taigun में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है।

Photo Credit: Volkswagen

Volkswagen India ने देश में अपनी Taigun और Virtus का नया स्पेशल एडिशन पेश किया है जिसे 'साउंड एडिशन' के नाम से जाना जाता है। Taigun Sound Edition की एक्स शोरूम कीमत 16.33 लाख रुपये है, जबकि Virtus Sound Edition की 15.52 लाख रुपये है। यहां हम आपको Taigun और Virtus के नए स्पेशल साउंड एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Taigun Topline और Virtus Topline की कीमत


Volkswagen Taigun Topline 1.0L TSI MT की एक्स शोरूम कीमत 16.33 लाख रुपये और Taigun Topline 1.0L TSI AT की कीमत 17.90 लाख रुपये है। वहीं Virtus Topline 1.0L TSI MT की एक्स शोरूम कीमत 15.52 लाख रुपये और Virtus Topline 1.0L TSI AT  की एक्स शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपये है।


Volkswagen Taigun और Virtus के फीचर्स


साउंड एडिशन वर्जन से दोनों कारों के 1.0-लीटर TSI वेरिएंट में सबवूफर और एम्पलीफायर दिया गया है। दोनों फीचर्स पहले सिर्फ Taigun और Virtus में हाई-एंड जीटी एज ट्रिम के साथ मिलते थे जो कि खासतौर पर 1.5-लीटर TSI मोटर के साथ उपलब्ध थी। सबवूफर और एम्पलीफायर प्रदान करने के अलावा साउंड एडिशन वेरिएंट में नए सी-पिलर ग्राफिक्स, फ्रंट इलेक्ट्रिकली-एडजस्टेबल सीट्स, व्हाइट रूफ और ORVM कैप भी मिलते हैं।


Advertisement
Volkswagen Taigun और Virtus  के इंजन और पावर


Volkswagen Taigun और Virtus में साउंड एडिशन के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 113 एचपी की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड MT या ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटो से लैस है। वहीं दूसरा 1.5-लीटर के 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन  है जो कि 148 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड और 7-स्पीड डीएसजी ऑटो भी उपलब्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.