इस Flight में मिलेगा फ्री वाई-फाई, ऐसा करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन

Vistara अपने Boeing 787-9 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट की इंटरनेशनल फ्लाइट में इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा पेश कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Vistara अपनी फ्लाइट में इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी की पेश कर रही है।
  • Vistara ने इसे Airbus A321 नियो एयरक्राफ्ट में भी शामिल किया है।
  • Vistara फ्लाइट के दौरान 20 मिनट की स्टैंडर्ड वाई-फाई प्रदान किया जाएगा।

Vistara इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी पेश कर रही है।

Photo Credit: Vistara

Vistara अपने Boeing 787-9 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट की इंटरनेशनल फ्लाइट में इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा पेश कर रही है, ऐसा करने वाली वह पहली कंपनी बन गई। कंपनी ने इसे Airbus A321 नियो एयरक्राफ्ट में भी शामिल किया है।

Vistara ने बीते साल अपने क्लब विस्तारा मेंबर्स के लिए फ्लाइट के दौरान स्टैंडर्ड वाई-फाई की शुरुआत की थी। बीते हफ्ते कंपनी ने Boeing 787-9 ड्रीमलाइनर और Airbus A321neo एयरक्राफ्ट में यात्रा करने वाले सभी इंटरनेशनल ग्राहकों के लिए फ्लाइट के दौरान 20 मिनट की स्टैंडर्ड वाई-फाई प्रदान करने की शुरुआत की है, जो भारतीय विमान में पहली बार है।

Tata के नेल्को नेटवर्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड (NNPL) द्वारा प्रदान की गई और पैनासोनिक एवियोनिक्स कॉर्पोरेशन द्वारा ऑपरेटेड इन-फ्लाइट वाई-फाई सर्विस किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल की पेशकश करती है, शुरुआती ऑफर में यह मैसेजिंग ऐप्स तक सीमित थी। 

ग्राहक इंटरनेशनल लेवल पर जारी क्रेडिट कार्ड के अलावा, भारतीय क्रेडिट/डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके कोई भी उपलब्ध प्लान खरीदकर अपने वाई-फाई अनुभव को बेहतर कर सकते हैं। भारतीय क्रेडिट/डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी पूरी करने के लिए ग्राहकों को अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड से लिंक ईमेल एड्रेस पर ट्रांजेक्शन ओटीपी मिलने के अपने एक्टिव सेशन के 20 मिनट के अंदर प्लान खरीदना होगा।
Advertisement

कई इन-फ्लाइट वाई-फाई प्लान हैं। क्लब विस्तारा के मेंबर्स के लिए पहले प्लान की कीमत 372.74 रुपये/ USD 4.95 है, मैसेजिंग ऐप्स (वॉट्सऐप, मैसेंजर, iMessage और इसी प्रकार की सर्विस) के लिए स्टैंडर्ड अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है। अन्य प्लान में एम्बेडेड ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे सोशल मीडिया और वेबसाइट पर अनलिमिटेड डाटा के साथ कंटेंट के लिए 1577.54 / USD 20.95 का सर्फ प्लान शामिल है। स्ट्रीम प्लान सभी साइट पर 2707.04 रुपये/ USD 35.95 में अनलिमिटेड डाटा स्ट्रीमिंग प्रदान करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.