Rs. 45 हजार में Maruti 800 को बनाया Rolls Royce, देखें वायरल वीडियो

वीडियो में 18 वर्षीय हदीफ कह रहा है कि उसे कारों का शौक है और वह शानदार कारों की प्रतिकृतियां बनाना पसंद करता है। उसने यह भी बताया कि उसने अपनी कार के लिए रोल्स रॉयस से प्रेरित लोगो खुद बनाया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2023 18:58 IST
ख़ास बातें
  • Maruti 800 का नाम भारत की सबसे पॉपुलर कारों में शुमार है
  • एक शख्स ने 45,000 रुपये में Maruti 800 को Rolls Royce का रूप दे दिया है
  • ये काम 18 वर्षिय युवा ने किया है, जो पहले भी इस तरह के काम कर चुका है
Maruti 800 का नाम भारत की सबसे पॉपुलर कारों में शुमार है। इस कार के लिए भारतीयों के मन में एक अलग ही जगह है। इस कार ने ऑटो इंडस्ट्री की देश में शुरुआत का समय देखा और कई दशकों तक भारतीयों के मन में जगह बनाई रखी। लोगों की कलाकारियों की वजह से यह कार आज भी सकड़ों पर अतरंगी रंग-रूप में दिखाई देती है। कुछ महीनों पहले एक शख्स Maruti 800 को बिना छत के सकड़ों पर दौड़ाता नजर आ रहा था और अब, सोशल मीडिया पर एक अन्य शख्स चर्चा में है, जिसने महज 45 हजार रुपये में Maruti 800 को मॉडिफाई कर रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) का रूप दे दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे Tricks Tube by Fazil Basheer नाम के चैनल पर शेयर किया गया है। इसमें एक रॉल्स रॉयस जैसी दिखने वाली कार है, जो असल में Maruti 800 है। बताया गया है कि इस कार को मॉडिफाई करने में करीब 45,000 रुपये खर्च किए गए हैं।

वीडियो में 18 वर्षीय हदीफ कह रहा है कि उसे कारों का शौक है और वह शानदार कारों की प्रतिकृतियां बनाना पसंद करता है। उसने यह भी बताया कि उसने अपनी कार के लिए रोल्स रॉयस से प्रेरित लोगो खुद बनाया है।


यूट्यूब पर इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लड़के ने इस प्रोजेक्ट पर कई महीने बिताए और नई बॉडी किट के साथ मारुति 800 को पूरी तरह से नया डिजाइन किया है। इसमें अंदरूनी हिस्सों में भी बदलाव किया गया है और कार के सामने के हिस्से को रोल्स रॉयल का रूप दिया गया है।
Advertisement

हदीफ ने पहले Jeep प्रोजेक्ट पर भी काम किया है, जिसमें एक मोटरसाइकिल का इंजन इस्तेमाल किया गया था।

बता दें कि Maruti 800 की बुकिंग देश में पहली बार 9 अप्रैल 1983 में शुरू हुई थी और महज 2 महीने में ही 1.35 लाख कारों की बुकिंग हो गई थी।
Advertisement

कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें सड़क पर चलती एक ओपन-टॉप मारुति 800 दिखाई दे रही थी। वीडियो दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद इलाके का बताया गया था। वीडियो में दिखाई दिया था कि सिल्वर रंग की एक Maruti 800 कार की छत को बी-पिलर और डी-पिलर सहित काट दिया गया था। इसमें आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स फिट किए गए थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  3. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.