Vijay Sales पर 2025 की आखिरी सेल, Apple Days में iPhone से लेकर आईपैड, मैक पर डिस्काउंट

Vijay Sales पर साल की आखिरी सेल Apple Days सेल चल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 08:05 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 एप्पल डेज में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
  • MacBook इस सेल में 64,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
  • iPad इस सेल में 30,190 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।

एप्पल डेज सेल में एप्पल डिवाइसेज पर छूट मिल रही है।

Photo Credit: Vijay Sales

Vijay Sales पर साल की आखिरी सेल Apple Days सेल चल रही है। इस सेल में एप्पल के डिवाइसेज जैसे कि आईफोन, मैक, आईपैड, एप्पल वॉच और एयरपोड्स समेत अन्य एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये सेल 28 दिसंबर, 2025 से शुरू हुई है और 4 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगी। इस सेल में आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10,000 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 10 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। अगर आप सेल में कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए विजय सेल्स एप्पल डेज सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone पर डिस्काउंट

iPhone 17 एप्पल डेज में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। वहीं iPhone 17 Pro सेल में 1,21,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। जबकि iPhone 16e इस दौरान 46,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। ICICI बैंक, IDFC First बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 4,000 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। एक्सचेंज बोनस में 9,000 रुपये तक लाभ मिल सकता है। वहीं VS प्वाइंट से 3,000 रुपये तक लाभ मिल सकता है।

Advertisement

iPhone 16 इस सेल में 57,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। वहीं ICICI बैंक, IDFC First बैंक और SBI कार्ड ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज बोनस में 9,000 रुपये तक लाभ पा सकते हैं।

टैबलेट और लैपटॉप पर डील

Advertisement

MacBook इस सेल में 64,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक, IDFC First बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 10 हजार रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। एक्सचेंज बोनस में 10,000 रुपये (सिर्फ स्टोर पर उपलब्ध) तक लाभ मिल सकता है।

Mac mini इस सेल में 50,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक, IDFC First बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 4,000 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है।  

iPad इस सेल में 30,190 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। ICICI बैंक, IDFC First बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 3 हजार रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है।

Advertisement

अन्य एक्सेसरीज पर डील

AirPods एप्पल डेज सेल में 10,790 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। एयरपोड्स पर ICICI बैंक, IDFC First बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। 

Advertisement

Apple एक्सेसरीज की शुरुआत एप्पल डेज सेल में 1,599 रुपये से हो रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.