Vespa JUSTIN BIEBER X Scooter : 6.45 लाख का स्‍कूटर लॉन्‍च, 10 से भी कम यूनिट्स बिकेंगी इसकी, जानें खूबियां

Vespa JUSTIN BIEBER X Scooter : कंपनी ने पिछले साल पहली बार इस स्‍कूटर को पेश किया था और दुनिया में इसे काफी लिमिटेड रूप में सेल किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 21:35 IST
ख़ास बातें
  • वेस्पा (Vespa) स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स एडिशन लॉन्‍च
  • कीमत 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • यह एक लिमिटेड एडिशन स्‍कूटर है

कंपनी का कहना है कि यह लिमिटेड-एडिशन मॉडल है। इसे कनाडाई पॉप स्‍टार ने डिजाइन किया है।

Photo Credit: vespa

इटैलियन ऑटो ग्रुप पियाजियो (Piaggio) की इंडियन सब्‍सिडरी ‘पियाजियो वीकल्‍स' ने भारत में उसके पॉपुलर वेस्पा (Vespa) स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स (JUSTIN BIEBER X) एडिशन लॉन्‍च किया है। यह कोई सस्‍ता स्‍कूटर नहीं है। कीमत 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह एक लिमिटेड एडिशन स्‍कूटर है, जिसकी भारत में 10 से भी कम यूनिट्स बेची जाएंगी। कंपनी ने पिछले साल पहली बार इस स्‍कूटर को पेश किया था और दुनिया में इसे काफी लिमिटेड रूप में सेल किया गया है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि यह लिमिटेड-एडिशन मॉडल है। इसे कनाडाई पॉप स्‍टार ने डिजाइन किया है और जल्‍द प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर डिएगो ग्रैफी ने कहा कि हम भारत में जस्टिन बीबर एक्स वेस्पा (JUSTIN BIEBER X VESPA) का कलेक्टर एडिशन पेश करने के लिए उत्साहित हैं।  
Advertisement

जैसाकि हमने बताया यह एक लिमिटेड एडिशन स्‍कूटर है। कंपनी ने इसमें 150cc का इंजन लगाया है। भारत में इसी इंजन के साथ स्‍कूटर को लिया जा सकेगा, जबकि ग्‍लोबल लेवल पर इसका 50 सीसी और 125 सीसी इंजन भी लॉन्‍च किया गया था। कंपनी ने भारत के हिसाब से पर्यावरण नियमों को पूरा किया है और बीएस6 को इसमें जोड़ा है। 

स्‍कूटर को सबसे खास बनाती है इसकी संख्‍या। भारत में इसकी 10 से भी कम यूनिट्स बेची जाएंगी। ऐसे में जस्टिन बीबर के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा। मुमकिन है कि ये स्‍कूटर भारत में डिमांड बनाएंगे और पूरी तरह से सोल्‍ड आउट हो जाएंगे। 
Advertisement

स्‍कूटर की सबसे बड़ी खूबी इसका वाइट कलर है। यह ना सिर्फ बॉडी में बल्कि रिम्स की सैडल, ग्रिप्स और स्पोक तक दिखाई देता है। ब्रैंड का लोगो और बॉडी पैनल दी गई फ्लेम भी सफेद रंग की है। इसके अलावा यह स्‍कूटर मॉडर्न फील देता है। यह आपके स्‍मार्टफोन से भी कनेक्‍ट हो जाता है और तमाम हाईटेक फीचर्स ऑफर करता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.