• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • वैलेंटाइन वीक में ‘रोमांस स्कैम’ से सावधान! एक गलती से अकाउंट ना हो जाए खाली

वैलेंटाइन वीक में ‘रोमांस स्कैम’ से सावधान! एक गलती से अकाउंट ना हो जाए खाली

वैलेंटाइन के नाम पर साइबर क्रिमिनल्स और स्कैमर्स भी अपने लिए मौके तलाश रहे हैं। ऐसे में सरकार और पुलिस ने लोगों को ‘रोमांस स्कैम’ के प्रति अलर्ट करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

वैलेंटाइन वीक में ‘रोमांस स्कैम’ से सावधान! एक गलती से अकाउंट ना हो जाए खाली
ख़ास बातें
  • वैलेंटाइन वीक में ‘रोमांस स्कैम’ काे लेकर अलर्ट
  • सरकारी एजेंसी कर रही है जागरूक
  • ऑनलाइन फ्रॉड की बढ़ी है संभावना
विज्ञापन
‘वैलेंटाइन वीक' (Valentine Week) का आगाज शुक्रवार को ‘रोज डे' के साथ हो चुका है। वैलेंटाइन के नाम पर साइबर क्रिमिनल्स और स्कैमर्स भी अपने लिए मौके तलाश रहे हैं। ऐसे में सरकार और पुलिस ने लोगों को ‘रोमांस स्कैम' के प्रति अलर्ट करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली संस्था इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आई 4सी) 'वैलेंटाइन वीक' के समानांतर 'रोमांस स्कैम प्रीवेंशन वीक' हैशटैग के तहत सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक कर रही है।

झारखंड की पुलिस भी इस सोशल मीडिया अभियान के तहत अपने ऑफिशियल हैंडल पर इससे संबंधित पोस्ट शेयर कर रही है। शुक्रवार को 'आई 4 सी' के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर साझा किए गए एक पोस्टर में लोगों से पूछा गया है, ‘अगर आपका ऑनलाइन स्वीट हार्ट आपसे पैसे मांगे तो आप क्या करेंगे?'

इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया है, ‘इस रोमांस सीजन में, प्यार के नाम पर धोखा न खाएं। रोमांस स्कैम प्रीवेंशन वीक में साइबर दोस्त के साथ जुड़ें और जानें स्कैमर्स से बचने के प्रभावी टिप्स और उपाय।'

लोगों से अपील की गई है कि अगर वे रोमांस के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या 'साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन' पर रिपोर्ट करें।

रांची स्थित साइबर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट पर प्यार और रिश्ते तलाशने के दौरान साइबर ठगी के कई मामले हाल के दिनों में आए हैं। कुछ महीने पहले रांची की एक युवती को मैरिज साइट के जरिए एक लड़के का प्रोफाइल पसंद आया तो उससे बातचीत शुरू हुई और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ।

रांची में मिलने की बात भी हुई, लेकिन इसी बीच लड़के ने अपने आप को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झूठा किस्सा बताकर उससे 7 लाख रुपए ठग लिए। यहां तक कि रुपए मिलने के बाद शातिर ने प्रोफाइल भी डिलीट कर दी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »