15 साल के लड़के ने कहां घुसा दी USB केबल, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

बताया जाता है कि 15 साल का लड़का कथित तौर पर USB केबल के जरिए अपने जननांगों (genitals) को अंदर से मापने की कोशिश कर रहा था। इस विचित्र तरीके के ‘सेक्‍सुअल एक्‍सप‍ेरिमेंट’ में USB केबल लड़के के लिंग में फंस गई और उसे न‍िकालना नामुमकिन हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 14:31 IST
ख़ास बातें
  • लड़के ने कहा, जानबूझकर केबल डाली थी
  • नवंबर 2021 में एक यूरोलॉजी केस रिपोर्ट में इस घटना का जिक्र है
  • सर्जरी के बाद लड़का ठीक हो गया

केबल में गांठें और उसके उलझने से युवक की पेशाब में खून आने लगा। आखिरकार उसकी मां को घटना का पता चला और वह उसे अस्‍पताल लेकर पहुंचीं।

एक 15 साल का लड़का अनजाने में ऐसी गलती कर गया, जिसकी वजह से उसे डॉक्‍टरों के पास ले जाना पड़ा और सर्जरी कर जान बचाई गई। मिररडॉटयूके की रिपोर्ट के अनुसार, लड़के के लिंग (penis) के अंदर एक USB केबल फंस गई, जिसके बाद उसकी सर्जरी करनी पड़ी। बताया जाता है कि 15 साल का लड़का कथित तौर पर USB केबल के जरिए अपने जननांगों (genitals) को अंदर से मापने की कोशिश कर रहा था। इस विचित्र तरीके के ‘सेक्‍सुअल एक्‍सप‍ेरिमेंट' में USB केबल लड़के के लिंग में फंस गई और उसे न‍िकालना नामुमकिन हो गया।  

केबल में गांठें और उसके उलझने से युवक की पेशाब में खून आने लगा। आखिरकार उसकी मां को घटना का पता चला और वह उसे अस्‍पताल लेकर पहुंचीं। बताया जाता है कि वहां लड़के ने कबूल किया कि उसने जानबूझकर केबल डाली थी।

यह घटना कब की है, यह तो पता नहीं चल सकता है, लेकिन नवंबर 2021 में एक यूरोलॉजी केस रिपोर्ट में इस अजीबोगरीब वाकये को डॉक्‍युमेंट किया गया था। डॉक्टरों ने साइंस डायरेक्ट रिपोर्ट में लिखा कि USB वायर के दो डिस्टल पोर्ट बाहरी मूत्रमार्ग (external urethral meatus) से निकले हुए मिले, जबकि वायर का मध्य हिस्‍सा मूत्रमार्ग (urethra) के अंदर फंसा हुआ था।

अपनी रिपोर्ट में डॉक्‍टरों ने लिखा कि रोगी एक फिट और स्वस्थ लड़का था, जिसका मेंटल हेल्‍थ डिसऑर्डर से जुड़ा कोई इतिहास नहीं था। डॉक्‍टर मूत्रमार्ग में फंसी केबल को मेटल रॉड की मदद से नहीं हटा पा रहे थे, क्‍योंकि केबल में अंदर गांठें बन गई थीं। ऐसे में उन्‍हें लड़के की सर्जरी करनी पड़ी। 

सर्जरी करने वाली टीम ने लड़के के जननांगों और गुदा (anus) के बीच एक चीरा लगाया, ताकि वह अंदर फंसी केबल तक पहुंच सकें। सर्जरी सफल रही और बाहरी मूत्रमार्ग के जरिए से तार के दोनों सिरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। सर्जरी के बाद लड़के ने भी तेजी से रिकवरी की। कुछ दिन बाद उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि लड़के की मॉनिटरिंग लंबे वक्‍त तक होती रहेगी, क्‍योंकि कोई भी बाहरी ऑब्‍जेक्‍ट को मूत्रमार्ग में डालने से पेशाब करते समय दर्द हो सकता है, खून आ सकता है यही नहीं, दर्दनाक इरेक्शन भी हो सकता है।  15 साल के लड़के का मामला इकलौता वाकया नहीं है। रिपोर्ट में कई और चीजों के नाम हैं, जिनका लोगों ने गलत इस्‍तेमाल किया और अस्‍पताल में भर्ती होने की नौबत आ गई। इनमें सुई, पिन आदि शामिल हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
  5. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google लाया गजब फीचर, अब Gemini से फ्री में तैयार कर पाएंगे AI म्यूजिक
  2. ChatGPT मेकर OpenAI ने टाटा ग्रुप से हाथ मिलाया, भारत में बनेगा AI डेटा सेंटर
  3. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
  5. 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!
  6. राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं
  7. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  9. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  10. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.