गोताखोर को झील में मिली 100 से ज्यादा Apple Watch, वॉच बैंड को लेकर दी चेतावनी

Illinois के एक गोताखोर डैरिक लैंगोस ने Apple Watch यूजर्स को चेतावनी दी है कि वह ऑरिजनल बैंड पहनकर वाटर एक्टिविटीज करते हुए सावधान रहें।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Illinois के गोताखोर डैरिक लैंगोस ने Apple Watch यूजर्स को चेतावनी दी है।
  • लैंगोस को पानी के नीचे Apple Watch आमतौर पर मिल जाती है।
  • लैंगोस ने कहा कि इस काम से वह अच्छा खासा कमा लेते हैं।

Photo Credit: Facebook/Scuba Bear Diving Recovery Service

Illinois के एक गोताखोर डैरिक लैंगोस ने Apple Watch यूजर्स को चेतावनी दी है कि वह ऑरिजनल बैंड पहनकर वाटर एक्टिविटीज करते हुए सावधान रहें। लैंगोस अपनी स्कूबा बियर डाइविंग रिकवरी सर्विस के जरिए इंडियाना के चेन ओ लेक में खोए हुए सामान को निकालते हैं। उन्हें पानी के नीचे से 200 Apple Watch मिली हैं। उन्होंने देखा कि इनमें से अधिकतर वॉच में उनके ऑरिजनल बैंड थे, जिनको लेकर उनका मानना ​​​​है कि वे वॉटर एक्टिविटी के दौरान फिसल सकते हैं।

लैंगोस को पानी के नीचे Apple Watch आमतौर पर मिल जाती है, वहीं पानी के अंदर मिलने वाली अन्य चीजों में स्मार्टफोन, ज्वैलरी और प्रिस्क्रिप्शन ग्लास शामिल हैं। उनका मैसेज साफ है कि एप्पल वॉच यूजर्स को वाटर एक्टिविटी में शामिल होने पर असली बैंड से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने स्कूबा डाइविंग और मेटल डिटेक्शन को अपने पेशा बना लिया है, जिसमें वह स्कूबा बियर डाइविंग रिकवरी सर्विस चलाते हैं। चार्ज इस बात पर निर्भर करता है कि क्या खोया है और कहां पर खोया है, उसके बाद सामान की खोज होती है।
Advertisement

लैंगोस ने कहा कि इस काम से वह अच्छा खासा कमा लेते हैं। लैंगोस ने कहा कि "मैं जिन लोगों को जानता हूं उनमें मैं सबसे कम चार्ज लेता हूं। अगर मैं सामान खोज नहीं पाता हूं तो मैं कोई चार्ज नहीं लेता हूं।"

रिपोर्ट के अनुसार, ​​Apple Watch में अधिकतर अभी चार्ज होती हैं, लेकिन वे अभी बंद हैं, इसलिए उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाना मुश्किल है। अगर वह वॉच पर "इस नंबर पर कॉल करें" मैसेज भेज सकते जो सेलफोन पर फॉरवर्ड होता है तो वह इन्हें वापस कर पाएंगे। सेलफोन कंपनियों ने अधिकतर मालिकों को डिवाइस वापस दिलाने में नाकामी दिखाई है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि वह झील में खोए हुए सामान को खोजने पर काफी हद तक खोज लेते हैं। अगर मालिक को 99 प्रतिशत पता है कि खोया हुआ सामान कहां होगा तो वह उसे खोज सकते हैं। अगर सामान झील के बीच में कहीं है तो उसके मिलने की संभावना कम है।
Advertisement

लैंगोस सिर्फ मालिकों द्वारा बोले जाने पर वॉच को नहीं खोजते हैं बल्कि गोता लगाने के दौरान खोए हुए सामान को भी खोजते रहते हैं। खास बात यह है कि वह सभी मिले हुए सामान को उनके मालिकों को लौटाने की कोशिश करते हैं और उन्होंने कभी भी कुछ नहीं बेचा, जिसमें एक कीमती सफेद सोने की अंगूठी भी शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, Watch Bands, US Diver

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.