URBAN ने Nuvo पोर्टेबल ब्लेंडर किए लॉन्च, सिंगल चार्ज में करेंगे लंबे समय तक काम, जानें फीचर्स

URBAN ने लाइफस्टाइल और वेलनेस टेक सेक्टर में शुरुआत करते हुए भारतीय बाजार में Nuvo Portable Blender लाइनअप को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 11:42 IST
ख़ास बातें
  • URBAN Nuvo Portable Blender लाइनअप में 4 मॉडल हैं।
  • URBAN Nuvo सीरीज के साथ 1 साल की वारंटी आती है।
  • Nuvo 450 एक 450 मिलीलीटर कैपेसिटी वाला कॉम्पैक्ट और लाइट ब्लेंडर है।

URBAN Nuvo 500 में BPA फ्री बिल्ड है।

Photo Credit: URBAN

URBAN ने लाइफस्टाइल और वेलनेस टेक सेक्टर में शुरुआत करते हुए भारतीय बाजार में Nuvo Portable Blender लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। नई सीरीज में Nuvo 450, Nuvo 500, Nuvo 600 और Nuvo Max शामिल हैं। इन ब्लेंडर को पोर्टेबिलिटी के साथ-साथ डेली उपयोग और परफॉर्मेंस पर फोकस करके तैयार किया गया है। Nuvo ब्लेंडर में 20 हजार आरपीएम कॉपर कोर हाई-परफॉर्मेंस मोटर दी गई है। यहां हम आपको Nuvo के पोर्टेबल ब्लेंडर्स के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

URBAN Nuvo Portable Blender Price

कीमत की बात की जाए तो Nuvo 450 की कीमत 1,999 रुपये, Nuvo 500 की कीमत 2,199 रुपये, Nuvo 600 की कीमत 2,499 रुपये और Nuvo Max की कीमत 2,599 रुपये है। ये ब्लेंडर काला, सफेद, गुलाबी और नीला रंगों के विकल्प में आते हैं। Nuvo सीरीज के साथ 1 साल की वारंटी आती है। ये ब्लेंडर्स बिक्री के लिए URBAN की वेबसाइट और भारत में चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

URBAN Nuvo Portable Blender Features

URBAN Nuvo Portable Blender लाइनअप में 4 मॉडल जैसे कि Nuvo 450, Nuvo 500, Nuvo 600 और Nuvo Max शामिल हैं। हर मॉडल को अलग-अलग जरूरतों जैसे कि सिंगल-सर्विंग स्मूदी से लेकर फैमिली के लिए उचित ब्लेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Nuvo ब्लेंडर में 20 हजार आरपीएम कॉपर कोर हाई-परफॉर्मेंस मोटर दी गई है, जिससे 30 सेकंड से भी कम समय में स्मूद ब्लेंडिंग मिलती है। इनमें 6-फेस स्टेनलेस स्टील ब्लेड हैं जो बर्फ, मेवा और जमे हुए फलों को क्रश कर सकते हैं। हर मॉडल में BPA फ्री फूड ग्रेड कंटेनर और एक स्मार्ट मैग्नेटिक सेफ्टी लॉक है। इनमें एक ड्यूल बैटरी सेटअप दिया गया है जो कि सिंगल चार्ज में 20 ब्लेंड तक सपोर्ट करता है। ब्लेंडर को टाइप-सी फास्ट चार्जिंग से 1-2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। ये ब्लेंडर वजन में हल्के और साइज में कॉम्पैक्ट होने के चलते कहीं भी ले जाने आसान हैं। 

Nuvo 450 
Nuvo 450  एक 450 मिलीलीटर कैपेसिटी वाला कॉम्पैक्ट और लाइट ब्लेंडर है। यह सिंगल सर्विंग, फिटनेस शेक और छोटी फैमिली के उपयोग के लिए बेस्ट है। इसमें URBAN का कॉपर कोर मोटर, स्टेनलेस स्टील आइस-क्रशर ब्लेड, BPA फ्री कंटेनर और टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Advertisement

Nuvo 500
यह 500 मिलीलीटर कैपेसिटी के साथ कॉम्पैक्टनेस और पावर प्रदान करता है। इसे स्मूदी, शेक और फलों को ब्लेंड करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें एक स्मार्ट मैग्नेटिक सेफ्टी लॉक और BPA फ्री बिल्ड शामिल है, जिसे स्टूडेंट और युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है।

Nuvo 600
Nuvo 600 एक 600 मिलीलीटर कैपेसिटी और कठोर सामग्रियों के लिए ज्यादा पावर प्रदान करता है। इसके जरिए मेवे, जमे हुए फल और बर्फ को आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है। सिपर केप के साथ टेक्सचर्ड कंटेनर प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है।

Nuvo Max
Nuvo Max में दो BPA फ्री जार 500 मिलीलीटर और 300 मिलीलीटर मिलते हैं। इसके जरिए यूजर्स एक साथ अलग-अलग चीजें कर सकते हैं। यह खासतौर पर डेली इस्तेमाल में ज्यादा ड्यूराबिलिटी और लचीलापन चाहने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.