UPI किया और पैसे कट गए, लेकिन सामने वाले को मिले नहीं! अब क्या करे? यहां जानें

RBI के गाइडलाइन के मुताबिक, अगर UPI ट्रांजैक्शन Failed है लेकिन पैसा कट गया है, तो 48 घंटे के अंदर पैसा ऑटोमैटिक रिफंड हो जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अगस्त 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • ट्रांजैक्शन Failed होने पर 48 घंटे के अंदर पैसा ऑटोमैटिक रिफंड हो जाता है
  • Processing पर अटका तो में 1 से 3 घंटे में रिफंड या तो सक्सेसफुल टांस्फर
  • हर UPI ऐप में एक “Help” या “Raise an issue” का ऑप्शन होता है

हर UPI ऐप में एक “Help” या “Raise an issue” का ऑप्शन होता है

Photo Credit: unsplash

आजकल UPI से पेमेंट करना जितना आसान है, कभी-कभी उतनी ही टेंशन तब हो जाती है जब पैसे अकाउंट से कट तो जाते हैं लेकिन सामने वाले को नहीं मिलते। कई बार ट्रांजैक्शन “Processing” में अटक जाता है या “Failed” दिखाता है, लेकिन अमाउंट कट जाता है। ऐसे में पहला सवाल यही आता है कि अब क्या करें? पैसा वापस आएगा या नहीं? UPI ट्रांजैक्शन सिस्टम काफी स्टेबल है, लेकिन नेटवर्क इश्यू, ऐप क्रैश या बैंक सर्वर डाउन जैसी वजहों से ऐसी परेशानी आ सकती है। अच्छी बात ये है कि ऐसे केस में आपको पैसा वापस मिलने का सिस्टम मौजूद है, लेकिन इसके लिए सही स्टेप्स जानना जरूरी है।

1. सबसे पहले ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करें

  • Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जैसे ऐप्स में जाकर उस ट्रांजैक्शन की डिटेल्स खोलें। वहां “Pending”, “Processing”, या “Failed” स्टेटस दिखेगा।
  • अगर “Success” दिख रहा है लेकिन रिसीवर को पैसा नहीं मिला, तो हो सकता है रिसीवर के बैंक में क्रेडिटिंग में देरी हो रही हो।

Advertisement

2. थोड़ा इंतज़ार करें

RBI के गाइडलाइन के मुताबिक, अगर UPI ट्रांजैक्शन Failed है लेकिन पैसा कट गया है, तो 48 घंटे के अंदर पैसा ऑटोमैटिक रिफंड हो जाता है। Processing स्टेटस है तो ज्यादातर केस में 1 से 3 घंटे में पैसा या तो वापस आ जाता है या रिसीवर को पहुंच जाता है।

3. ऐप से ही दायर करें शिकायत

हर UPI ऐप में एक “Help” या “Raise an issue” का ऑप्शन होता है:

Advertisement
  • Google Pay: ट्रांजैक्शन पर टैप करें > “Having issue?” > सही कैटेगरी चुनें
  • PhonePe: ट्रांजैक्शन पर टैप करें > “Report a problem”
  • Paytm: ट्रांजैक्शन डिटेल्स > “Need help?”

यहां से आप सीधे ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

4. अगर पैसा नहीं आता, तो बैंक में दर्ज करें शिकायत

अगर 48 घंटे बाद भी पैसा न लौटे और ऐप से कोई हल न निकले, तो अपने बैंक की ब्रांच या कस्टमर केयर से संपर्क करें। बैंक आपको ट्रांजैक्शन ID (UTR) के जरिए ट्रैक करके बताएगा कि पैसा कहां अटका है।

Advertisement

5. RBI Ombudsman से कर सकते हैं शिकायत

अगर ऐप और बैंक दोनों जगह से संतोषजनक जवाब न मिले, तो आप https://rbi.org.in/Scripts/Complaints.aspx पर जाकर RBI के Digital Ombudsman में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह फ्री सर्विस है और हर बैंक पर लागू होती है।

अगर UPI ट्रांजैक्शन में पैसा कट जाए लेकिन रिसीवर को न मिले तो क्या करें?

ऐप में ट्रांजैक्शन स्टेटस देखें। अगर “Failed” या “Processing” है तो कुछ समय इंतजार करें।

Advertisement

पैसा कितने दिन में वापस आता है?

RBI के मुताबिक 48 घंटे के भीतर पैसा ऑटोमैटिक रिफंड हो जाना चाहिए।

क्या ऐप से शिकायत की जा सकती है?

हां, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स में “Help” या “Raise an issue” फीचर होता है।

Advertisement

अगर ऐप से समाधान न मिले तो क्या करें?

अपने बैंक में शिकायत दर्ज करें और ट्रांजैक्शन ID दिखाएं।

क्या RBI से भी शिकायत की जा सकती है?

हां, अगर ऐप और बैंक से समाधान न मिले तो cms.rbi.org.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

क्या ये सब फ्री में होता है?

हां, सभी प्रोसेस फ्री हैं - ऐप कंप्लेंट, बैंक फॉलोअप और RBI Ombudsman भी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.