• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • UPI सर्विस डाउन होने के बाद हुई दोबारा शुरू, PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे यूजर्स को बड़ी राहत

UPI सर्विस डाउन होने के बाद हुई दोबारा शुरू, PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे यूजर्स को बड़ी राहत

सर्विस में रुकावट दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई थी।

UPI सर्विस डाउन होने के बाद हुई दोबारा शुरू, PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे यूजर्स को बड़ी राहत

शनिवार को दोपहर के समय भारत में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सर्विसेज डाउन हो गईं।

ख़ास बातें
  • सर्विस में रुकावट दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई थी।
  • कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर #upidown ट्रेंड करने लगा।
  • SBI, Google Pay, HDFC Bank और ICICI बैंकिंग की UPI सर्विस भी प्रभावित।
विज्ञापन
UPI Down: शनिवार को दोपहर के समय भारत में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सर्विसेज डाउन हो गईं। सर्विस ठप पड़ जाने के कारण यूजर्स को पेमेंट करने में परेशानी होने लगी। इसी दौरान Phone pe, Google Pay, Paytm जैसे ऐप यूजर्स को पेमेंट करने में असुविधा होने लगी। सोशल मीडिया पर भी लोग शिकायत करने लगे। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी इसकी जानकारी दी। हालांकि कुछ समय बाद यूपीआई की सर्विसेज फिर से शुरू हो गईं। 

आउटेज डिटेक्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर से पता चला कि सर्विस में रुकावट दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई थी। भारत में यूपीआई सर्विेस देने वाले कई ऐप्स जैसे Phone pe, Google Pay, Paytm आदि पर पेमेंट करने में यूजर्स को दिक्कत आने लगी। पेमेंट करने के दौरान यूजर्स जब QR कोड स्कैन कर पेमेंट कर रहे थे तो प्रोसेस दिखा रहा था लेकिन ट्रांजैक्शन कंप्लीट होने में 5 मिनट से भी ज्यादा का समय लग रहा था। 

काफी देर तक जब यह समस्या जारी रही तो लोगों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर #upidown ट्रेंड करने लगा। हैशटैग का इस्तेमाल करके बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में पोस्ट किया। Downdetector के पोर्टल के अनुसार, SBI, Google Pay, HDFC Bank और ICICI बैंकिंग की UPI सर्विस भी प्रभावित हुईं। बता दें कि UPI भारत में एक पॉपुलर पेमेंट सर्विस है। भारत में वर्तमान में चाय की दुकान पर चाय की पेमेंट से लेकर रेल का टिकट बुक करवाने तक में यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सर्विस का थोड़ी सी देर के लिए भी डाउन हो जाना लोगों के लिए आफत बन जाता है। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब UPI सर्विस डाउन हुई है। बीते दिनों में भी इससे पहले दो बार यूपीआई सर्विसेज इसी तरह डाउन हो गई थीं। यूपीआई का फुल फॉर्म Unified Payments Interface है। यह भारत में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप किया गया एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। UPI तेज और सेफ तरीके से बैंक खातों के बीच पेमेंट ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »