UGREEN ने लॉन्‍च किया 25000mAh का पावरबैंक, एकसाथ चार्ज कर देता है 2 लैपटॉप

25000mAh Power Bank : दावा है कि इसमें लगी बैटरी इतनी दमदार है कि 1 हजार चार्जिंग साइकल के बाद भी उसकी 80 फीसदी क्षमता बरकरार रहती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जून 2024 13:36 IST
ख़ास बातें
  • UGREEN ने लॉन्‍च किया दमदार पावरबैंक
  • 25 हजार एमएएच की है कैपिसिटी
  • एकसाथ चार्ज किए जा सकते हैं 2 लैपटॉप

यह पावरबैंक 65वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सिर्फ 2 घंटे में फुल हो जाता है।

25000mAh Power Bank : आज से साल-दो साल पहले 10 हजार एमएएच के पावर बैंक ही स्‍टैंडर्ड हुआ करते थे। पर जिस तरह से मोबाइल की बैटरी कैपिसिटी बढ़ रही है, उसी तरह से पावर बैंक भी पावरफुल होते जा रहे हैं। कंपनियां ऐसे सॉल्‍यूशंस पेश कर रही हैं, जिससे एकसाथ कई डिवाइसेज चार्ज हो पाएं। हाल में एक कंपनी ने 20 हजार एमएएच का पावर बैंक लॉन्‍च किया था। तब लगा कि यह काफी ज्‍यादा है। लेकिन अब एक और चीनी कंपनी ने 25 हजार एमएएच का पावर बैंक लॉन्‍च कर दिया है। UGREEN नाम की कंपनी ने यह लॉन्‍च किया है और प्रोडक्‍ट का नाम है- UGREEN 200W पावर बैंक। 
 

UGREEN 200W power bank Price 

पावर बैंक की क्षमता के हिसाब से इसके दाम किफायती लगते हैं। UGREEN 200W को 349 युआन (लगभग 4,010 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस और भी ज्‍यादा प्रभावित करने वाले हैं। 
Advertisement
 

UGREEN 200W power bank Specifications 

UGREEN 200W में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं और एक यूएसबी-ए पोर्ट है। इनकी मदद से एकसाथ 3 डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। दावा है कि दोनों टाइप-सी पोर्ट मिलाकर 200वॉट का आउटपुट देते हैं जो एकसाथ 2 लैपटॉप को भी चार्ज करने के लिए काफी है। 

UGREEN 200W पावरबैंक में 1.54 इंच का टीएफटी कलर डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें चार्जिंग की जानकारी, वोल्‍टेज और करंट की इन्‍फर्मेशन मिलती है। दावा है कि इसमें लगी बैटरी इतनी दमदार है कि 1 हजार चार्जिंग साइकल के बाद भी उसकी 80 फीसदी क्षमता बरकरार रहती है। इसे लेकर विमान में भी ट्रैवल किया जा सकता है। 
Advertisement

UGREEN 200W के साथ कंपनी कंपनी 240W का डुअल हेड टाइप-सी डेटा केबल दे रही है, जोकि PD3.1 प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि पावरबैंक 65वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सिर्फ 2 घंटे में फुल हो जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.