ग्राहकों को दोगुनी मार : Uber टैक्सी का किराया भी महंगा, कंपनी ने कहा बढ़े किराए से ड्राइवर्स को मिलेगी मदद!

फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सभी पर काफी असर डाला है। खासतौर पर राइड प्रदान करने वाले ड्राइवर्स पर इसका बहुत असर हुआ है, क्योंकि वह ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से सीधे पर जूझते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मई 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Uber की राइड महंगी हो गई है।
  • Uber ने ईंधन की कीमतों के चलते राइड महंगी की है।
  • सरकार ने 10 मई को राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म के साथ एक मीटिंग की थी।

Uber ने फ्यूल की कीमतों का हवाला देते हुए राइड का किराया बढ़ाया है।

Photo Credit: Uber

भारत में Uber ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। राइड-हेलिंग ऐप ने गुरुवार को कहा कि उसने बीते कुछ हफ्तों में भारत के कई शहरों में फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ड्राइवर्स को परेशान पाया, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। कंपनी का कहना है कि वह हमेशा Uber के साथ ड्राइविंग करने वाले ड्राइवर्स के अनुभव को सुलभ बनाने का प्रयास करती है। अब किराए में बढ़ोतरी से ड्राइवर्स की इनकम सीधे तौर पर बढ़ेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सभी पर काफी असर डाला है। खासतौर पर राइड प्रदान करने वाले ड्राइवर्स पर इसका बहुत असर हुआ है, क्योंकि वह ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से सीधे पर जूझते हैं। इस साल मार्च में पहली बार Uber ड्राइवर एडवाइजरी काउंसिल परिषद की बैठक हुई थी और काउंसिल के ड्राइवर मेंबर्स ने इसे एक प्रमुख मुद्दे के तौर पर उठाया था। 
Advertisement

स्टेटमेंट में कहा गया कि 'बीते कुछ हफ्तों में हमने भारत के कई शहरों में फ्यूल की बढ़ती कीमतों के असर से ड्राइवर्स का बचाने करने के लिए Uber किराए में बढ़ोतरी की है।' Uber ने अब यह भी कहा कि वह ड्राइवर्स को ट्रिप डेस्टिनेशन भी दिखा रहा है, ताकि ड्राइवर्स राइड को स्वीकर करने से पहले उसकी पूरी जानकारी ले पाएं।

उबर ने एक स्टेटमेंट में कहा कि अपफ्रंट डेस्टिनेशन फीचर पहले से ही 20 शहरों में उपलब्ध है और आने वाले समय में सभी शहरों में उपलब्ध हो जाएगा। सरकार ने हाल ही में Ola और Uber समेत कैब एग्रीगेटर्स को अपने सिस्टम में सुधार नहीं करने और कंज्यूमर की बढ़ती शिकायतों का निवारण नहीं करने के चलते सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।
Advertisement

सरकार ने 10 मई को राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म के साथ एक मीटिंग की थी, जिसमें ग्राहकों के साथ गलत व्यवहार करने की शिकायतों में बढ़ोतरी हुई थी। इसमें राइड कैंसिलेशन पॉलिसी भी शामिल थी, क्योंकि ड्राइवर कई बार ग्राहकों को बुकिंग स्वीकार करने के बाद ट्रिप ड्राइवर कैंसल करने के लिए मजबूर करते हैं, जिसके चलते कैंसलेशन चार्ज का भुगतान ग्राहकों को करना होता है। सरकार ने यह साफ कर दिया था कि कैब एग्रीगेटर्स द्वारा ऐसे गलत व्यवहार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नोटिस होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Uber Ride Fares Hike, Fuel Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का नया मिडरेंज फोन Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  2. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  5. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  6. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  7. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  9. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.