चुपचाप दो नौकरी करता रहा शख्स, साल में कमा डाले 1.4 करोड़ से ज्यादा! एक झटके में चुका दिया 42 लाख का लोन

इस नौकरी को हासिल करने वाले वर्ष के दिसंबर महीने में उसे एक YouTube वीडियो मिला, जिसने उसकी तलाश के अनुरूप बिना किसी को पता चले एक ही समय में कई रिमोट जॉब करने के उसके आइडिया पर अंतिम मोहर लगा दी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 20:22 IST
ख़ास बातें
  • प्रति वर्ष लगभग $85,000 कमा रहा था एक शख्स
  • एक एक्स्ट्रा रिमोट जॉब लेकर आय को कर लिया 170,000 डॉलर प्रति वर्ष
  • एक साल में $118,000 का स्टूडेंट लोन चुकाकर आधा कर लिया

Photo Credit: Unsplash

एक टेक एक्सपर्ट हर साल करीब 70 लाख रुपये कमा रहा था, जबकि उसके ऊपर करीब 98 लाख रुपये का स्टूडेंट लोन था। सुनने में यह आम बात लगती है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक वर्ष के अंदर यही व्यक्ति करीब 1 करोड़ रुपये कमाने लग गया, जिससे उसने अपना लोन करीब 42 लाख रुपये तक कम कर दिया। एडम (बदला हुआ नाम) कथित तौर पर एक समय पर दो नौकरी कर रहा था। चलिए आपको पूरा किस्सा बताते हैं।

दरअसल बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट बताती है कि एडम प्रति वर्ष लगभग $85,000 कमा रहा था। इसने अपने नाम पर एक $118,000 का स्टूडेंट लोन लिया हुआ था। हालांकि, इस शख्स ने साल के अंत तक अपनी सालाना आय को दोगुना कर 170,000 डॉलर से भी ज्यादा कर लिया। यही कारण था कि उसने इस  एक साल के भीतर अपने लोन की राशि 42 लाख रुपये तक कम कर ली। एडम एरिजोना में एक सिक्योरिटी रिस्क प्रोफेशनल के रूप में फूड डिलीवरी सर्विस के साथ काम करता था, लेकिन इससे होने वाली कमाई से संतुष्ट नहीं था। रिपोर्ट बताती है कि यही कारण था कि एडम ने अधिक पैसा कमाने के लिए इस काम के साथ-साथ रिमोट जॉब भी शुरू कर दी।
Advertisement

इस नौकरी को हासिल करने वाले वर्ष के दिसंबर महीने में उसे एक YouTube वीडियो मिला, जिसने उसकी तलाश के अनुरूप बिना किसी को पता चले एक ही समय में कई रिमोट जॉब करने के उसके आइडिया पर अंतिम मोहर लगा दी। बिजनेस इनसाइडर से बात करते हुए एडम ने कहा, "मुझे तुरंत पता चल गया कि मैं यह कर सकता हूं।" एडम का मुख्य उद्देश्य अपनी आय को दोगुना करना और दो साल के भीतर अपने स्टूडेंट लोन को चुकाना था।

रिपोर्ट आगे बताती है कि एडम ने कहा, "एक भर्तीकर्ता ने लिंक्डइन पर मुझसे एक नौकरी के बारे में संपर्क किया जिसके लिए मैं अपनी प्रोफाइल के आधार पर योग्य लग रहा था। दो हफ्ते के भीतर, मैंने आवेदन किया, दो इंटरव्यू हुए और मुझे नौकरी मिल गई।"
Advertisement

अपने स्टूडेंट लोन चुकाने के अलावा, एडम ने बताया कि दो नौकरियों के साथ काम करने से उन्हें चार महीने की आपातकालीन निधि के बराबर सेविंग्स करने और कुछ दोस्तों को फाइनेंशियल हेल्प करने में भी मदद मिली। प्रति सप्ताह 30 से 60 घंटे के बीच काम करने के कारण उनका मानना ​​है कि यह व्यवस्था टिकाऊ है।
Advertisement

इनसाइडर से बात करते हुए एडम ने दूसरों के लिए सलाह भी शेयर की, जिनमें से पहली यह थी कि "यदि आपकी एक नौकरी पर नियमित मीटिंग्स होती हैं, तो दूसरे कैलेंडर में उस समय को ब्लॉक करना सुनिश्चित करें।" वहीं, दूसरी सलाह यह थी कि "अपना वर्कआउट फैलाएं और कुशल और त्वरित होने के बीच संतुलन बनाएं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Job, remote jobs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.