Twitter ने Elon Musk पर किया केस, 44 अरब डॉलर की डील कैंसल करने पर उठाया कदम

कंपनी ने उसके ऑपरेशंस को बाधित करने और स्टॉकहोल्डर वैल्‍यू को बर्बाद करने के लिए मस्क पर मुकदमा किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 18:07 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर ने पहले ही लीगल एक्‍शन का ऐलान कर दिया था
  • वह हर हाल में इस डील को पूरा करना चाहती है
  • लेकिन एलन मस्‍क के पीछे हटने से मामला कोर्ट में चला गया है

एलन मस्क पर एक मुकदमा पहले से चल रहा है जिसमें उन पर ट्विटर के शेयरों को गिराने का आरोप लगाया गया है।

Elon Musk ने बीते शुक्रवार को Twitter को खरीदने की डील से अपने हाथ वापस खींच लिए थे। इस फैसले के खिलाफ ट्विटर ने मुकदमा दायर किया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी पर आरोप लगाया था कि कंपनी फेक अकाउंट्स की जानकारी देने में फेल हो गई है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने पहले ही कह दिया गया कि अगर डील पूरी नहीं होती तो वह एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर करेगी और आखिरकार वह कदम उठा लिया गया है। यह खबर सामने आने के बाद ट्विटर के की एक्‍सटेंडेट ट्रेडिंग में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने उसके ऑपरेशंस को बाधित करने और स्टॉकहोल्डर वैल्‍यू को बर्बाद करने के लिए मस्क पर मुकदमा किया है।

गौरतलब है कि एलन मस्‍क इस डील से पीछे हट गए हैं। बीते दिनों उन्‍होंने Twitter को भेजे गए पत्र में कहा था कि कंपनी एलन मस्क को पर्याप्त सूचना देने में सफल नहीं हो पाई है। वहीं, शर्तों में एक शर्त ये भी है कि अगर एलन मस्क इस डील से इनकार करते हैं तो उन्हें 1 बिलियन डॉलर की रकम हर्जाने के रूप में भरनी होगी। एलन मस्क पर एक मुकदमा पहले से चल रहा है जिसमें उन पर ट्विटर के शेयरों को गिराने का आरोप लगाया गया है। मई में एलन मस्क ने कहा कि वह डील को तब तक होल्ड पर डाल रहे हैं जब तक कि कंपनी ये साबित नहीं कर देती कि इसके कुल यूजर्स में स्पैम बॉट या फेक अकाउंट्स केवल 5 प्रतिशत हैं। 
अप्रैल में एलन मस्‍क ने ट्विटर के साथ 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 बिलियन डॉलर में ये डील की थी। उसके बाद मई में मस्क ने इस डील को होल्ड पर डाल दिया। उन्होंने अपनी टीम से कहा कि ट्विटर के उस दावे, जिसमें वह साइट पर 5 प्रतिशत से कम बॉट अकाउंट्स होने की बात कह रहा है, की जांच करे। 

जून में एलन मस्क ने ट्विटर को चेतावनी भी दी थी कि अगर कंपनी अपने फेक अकाउंट्स की जानकारी देने में विफल हो जाती है तो वह डील से वापस हट सकते हैं। इसी के जवाब में ट्विटर ने मस्क से इसके रॉ डेटा के फायरहोज की एक्सेस देने की पेशकश की थी, जिसमें रोजाना लाखों ट्वीट आते हैं। ट्विटर ने कहा था कि ये प्राइवेट डेटा असली अकाउंट्स को स्पैम की तरह पहचान किए जाने से रोकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.