इस्लामिक ग्रुप PFI का Twitter अकाउंट बैन, सामने आई बड़ी वजह

Twitter के अलावा ग्रुप के Facebook और Instagram अकाउंट्स को भी बैन कर दिया गया है।

इस्लामिक ग्रुप PFI का Twitter अकाउंट बैन, सामने आई बड़ी वजह

Twitter के अलावा ग्रुप के Facebook और Instagram अकाउंट्स को भी बैन कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • ग्रुप के Facebook और Instagram अकाउंट्स भी बैन
  • Popular Front of India भारत के 15 से अधिक राज्यों में रखता है मौजूदगी
  • पीएफआई की स्टूडेंट शाखा इस बैन के खिलाफ कोर्ट में जाने की कर रही तैयारी
विज्ञापन
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का सोशल मीडिया अकाउंट सरकार ने बैन कर दिया है। साथ ही इसके कई नेताओं के अकाउंट भी बैन कर दिए गए हैं। पिछले दो हफ्तों में PFI के कई नेता रेड के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनकी संख्या 200 से ज्यादा बताई जा रही है। अब इस इस्लामिक ग्रुप के सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे Twitter, Facebook और Instagram को भी बैन कर दिया गया है। 

Twitter ने 28 सितंबर को इस्लामिक ग्रुप PFI का ऑफिशिअल अकाउंट बैन कर दिया। साथ ही इसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट्स को भी बैन कर दिया गया है। संगठन का @PFIofficial के नाम से ट्विटर अकाउंट था जिसके 81 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। सोशल मीडिया साइट ने इसे बैन कर दिया। इसके अलावा, संगठन के चेयरपर्सन OMA Salam (@oma_salam) के अकाउंट को भी बैन कर दिया है जिसके 50 हजार के लगभग फॉलोअर्स थे। बैन किए गए अकाउंट्स में ग्रुप के जनरल सेक्रेटरी Anis Ahmed (@AnisPFI) का अकाउंट भी शामिल है जिनके 85 हजार के लगभग फॉलोअर्स थे। ये दोनों ही शख्स PFI के उन 200 से ज्यादा नेताओं में शामिल हैं जिन्हें पिछले दो हफ्तों में रेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है। 

Twitter के अलावा ग्रुप के Facebook और Instagram अकाउंट्स को भी बैन कर दिया गया है। अब इस ग्रुप की फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं। सोशल मीडिया बैन से एक दिन पहले गृह मंत्रालय ने PFI पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया था। यह बैन संगठन पर आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न पाए जाने के कारण लगाया गया है। अखिल भारतीय महत्व के मामलों की जांच करने वाली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और अवैध धन पर नजर रखने वाले, प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि पीएफआई के इस्लामिक स्टेट टेरर ग्रुप के साथ संबंध हैं और ये हथियार प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करते हैं।

वहीं, पीएफआई की स्टूडेंट शाखा इस बैन के खिलाफ कोर्ट में जाने की तैयारी कर रही है। शाखा ने ग्रुप पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। हालांकि, शाखा ने सरकार की कार्रवाई के बाद इसकी यूनिट्स को भंग कर दिया है। देश में पीएफआई के अलावा कई और संगठनों को बैन किया गया है जिनमें रिहैब इंडिया फाउंडेशन, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल भी शामिल हैं। Popular Front of India भारत के 15 से अधिक राज्यों में अपनी मौजूदगी रखता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »