Twitter ने कोविड के बारे में गलत जानकारी देने पर अमेरिकी सांसद का एकाउंट ब्लॉक किया

Greene वैक्सीन के खिलाफ गलत दावे करने और कोरोना वायरस के बारे में अन्य गलत बयान देने के लिए भी जानी जाती हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Greene पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की प्रमुख समर्थक हैं
  • वह कोविड की वैक्सीन के खिलाफ बयान देती रही हैं
  • उनके ट्विटर एकाउंट पर पहले अस्थायी रोक लगी थी

Twitter ने कहा कि वह Greene के पर्सनल एकाउंट, @mtgreenee को बंद कर रहा है और उनके पास अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल, @RepMTG का एक्सेस रहेगा

अमेरिकी सांसद Marjorie Taylor Greene के Twitter एकाउंट को कोविड के बारे में गलत जानकारी देने के कारण स्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया गया है। Twitter ने बताया कि यह कदम उसकी कोविड-19 की जानकारी से जुड़ी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण उठाया गया है। जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद Greene पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की प्रमुख समर्थक हैं।

Greene वैक्सीन के खिलाफ गलत दावे करने और कोरोना वायरस के बारे में अन्य गलत बयान देने के लिए भी जानी जाती हैं। Twitter ने कहा कि वह Greene के पर्सनल एकाउंट, @mtgreenee को बंद कर रहा है और उनके पास अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल, @RepMTG का एक्सेस रहेगा। हालांकि, Greene अपने पर्सनल हैंडल का अधिक इस्तेमाल करती हैं। 

इस पर पलटवार करते हुए Greene ने Telegram पर एक बयान में कहा कि ट्विटर अमेरिका का एक दुश्मन है और वह सच्चाई को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उनका कहना था, "अमेरिका को मैं दिखाउंगी कि हमें उसकी जरूरत नहीं है।" Greene के एकाउंट को स्थायी तौर पर बंद करने से पहले ट्विटर ने इस पर रोक लगाई थी। उनके एकाउंट को कुछ महीने पहले भी निलंबित किया गया था। इसका कारण Greene का वह ट्वीट था जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को कोविड-19 की वैक्सीन को स्वीकृति नहीं देनी चाहिए क्योंकि ये वैक्सीन वायरस को फैलने से रोकने में नाकाम रही हैं। 

Greene ने पिछले सप्ताह के अंत में ट्वीट किया था कि अमेरिका में वैक्सीन से होने वाली मृत्यु को गंभीरता से लिया जाता था लेकिन अब कोविड की वैक्सीन से बड़ी संख्या में मृत्यु हो रही हैं और इसे अनदेखा किया जा रहा है। सरकार की ओर से वैक्सीन लगवाने के लिए दबाव बढ़ाया जा रहा है। ट्विटर ने पिछले वर्ष ट्रंप पर भी भड़काने वाले बयान देने के लिए बैन लगाया था। ट्रंप ने बयान दिया था कि उन्हें राष्ट्रपति पद के चुनाव में हराने के लिए धोखाधड़ी की गई है। इससे उनके समर्थक भड़क गए थे और उन्होंने आगजनी और तोड़फोड़ की थी। इसके बाद ट्विटर ने ट्रंप का एकाउंट ब्लॉक कर दिया था। ट्विटर इससे पहले भी गलत जानकारी देने और भड़काने वाले बयानों के लिए कुछ देशों में राजनीति से जुड़े लोगों के एकाउंट पर स्थायी या अस्थायी तौर पर रोक लगा चुका है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Marjorie Taylor Greene, Trump, America, Republican, Telegram
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  2. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  3. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  2. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  3. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  5. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  6. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  8. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  9. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  10. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.